Saturday , 19 April 2025
Home agraleaks FIR against youth for firing in roof top restaurant #agranews
agraleakscrimeआगराटॉप न्यूज़बिगलीक्ससिटी लाइव​क्राइम

FIR against youth for firing in roof top restaurant #agranews

आगरालीक्स(14th September 2021 Agra News)… आगरा के एक रूफ टॉप रेस्टोरेंट में रईसजादे ने चलाई गोली. वेटर के घायल होने पर सीसीटीवी फुटेज डिलीट. कमला नगर निवासी रेस्टोरेंट संचालक, आरोपी व अन्य पर मुकदमा.

सूर्य नगर में है रेस्टोरेंट
सूर्य नगर स्थित नंबर वन होटल एंड रेस्टोरेंट में रूफ टॉप हैं। वहां रविवार रात को पार्टी हुई।
इंस्पेक्टर हरीपर्वत अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि लॉयर्स कॉलोनी निवासी गौरव सिंह ने लाइसेंसी पिस्टल से फायर किया। फायर मिस हो गया। तब वह पिस्टल को कॉक कर रहा था। तभी पिस्टल से गोली चल गई। यह पहले फर्श में लगी, फिर वहां खड़े वेटर की एड़ी में लगी। खून निकलते देख देख वहां अफरातफरी मच गई। रेस्टोरेंट कर्मचारी उसे तुरंत अस्पताल लेकर गए। ​लेकिन किसी ने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी। #agranews

सीसीटीवी फुटेज डिलीट कराए
इंस्पेक्टर ने बताया कि रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने सीसीटीवी फुटेज डिलीट कर दिए। जब मामला मीडिया में आया तो उन्होंने सोमवार रात को जांच कराई। पता चला कि रात दो बजे तक पार्टी हुई थी। जीएम कुलवंत सिंह भदौरिया ने तहरीर दी। उनकी तहरीर पर गौरव सिंह के खिलाफ सोमवार देर रात मुकदमा दर्ज किया गया। गौरव सिंह फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस ने अपनी ओर से भी दर्ज किया मुकदमा
इसके बाद पुलिस ने अपनी ओर से भी मुकदमा दर्ज किया है। इसमें जीएम कुलवंत सिंह भदौरिया, मैनेजर शैलेंद्र और संचालक कमला नगर निवासी राजन गोयल को नामजद किया गया है। उन पर सीआरपीसी की धारा 144 का उल्लंघन, सबूत मिटाने और महामारी अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: GRP arrested a thief with jewellery worth Rs 10 lakh from Agra Cantt…#agranews

आगरालीक्स…आगरा कैंट से 10 लाख की ज्वैलरी के साथ चोर को जीआरपी...

बिगलीक्स

Agra News: After five years, the monthly school fees of a child will be 8 to 10 thousand…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में हर साल कॉन्वेंट और मिशनरी स्कूल 10 से 15 प्रतिशत...

बिगलीक्स

Agra News: Akhilesh Yadav may come to Agra on April 19 regarding Rana Sanga dispute, police alert…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कल आएंगे अखिलेश यादव! सांसद सुमन ने कहा था, दो—दो...

बिगलीक्स

Agra News: Before the death of husband and wife in Agra, this person was sent a message on WhatsApp…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पति—पत्नी की मौत से पहले इस शख्स को भेजा गया...

error: Content is protected !!