आगरालीक्स … आगरा में शादी की सीडी तैयार करने के लिए बैंकग्रांउड में गाने मिक्स करने पर मुकदमा दर्ज कर वीडियोग्राफर को जेल भेज दिया है। वीडियोग्राफर पर कॉपीराइट एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
आगरा के थाना सदर में मधु नगर निवासी अजय पर टी सिरीज कंपनी द्वारा 13 फरवरी को कॉपीराइट एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया है, पुलिस ने उसे अरेस्ट कर जेल भेज दिया और वीडियो मिक्सिंग की मशीन जब्त कर ली। कंपनी ने आरोप लगाए हैं कि वीडियो मिक्सिंग के लिए टी सिरीज के गानों का इस्तेमाल किया गया लेकिन इसकी अनुमति नहीं ली गई है, इसकी साक्ष्य के साथ तहरीर देने पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
यह है मामला
शादी की सीडी बनाने के लिए वीडियो ग्राफर बैकग्राउंड म्यूजिक और गाने डालते हैं, इसमें बॉलीवुड के हिट गानों का इस्तेमाल किया जाता है, ऐसे में टी सिरीज कंपनी का आरोप है कि गाने उनकी कंपनी के हैं, उनकी अनुमति के बिना इस्तेमाल करना गलत है, इस मामले में कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसके बाद से वीडियो ग्राफरों ने मिक्सिंग करना बंद कर दिया है। शादी समारोह के दौरान जो गाने बजते हैं, वे ही इस्तेमाल किया जा सकते हैं।
कार्रवाई ना करने की मांग
आगरा फोटोग्रापफी एंड िफल्म एसोसिएशन के पदाधिकारी गुरुवार को सांसद डॉ राम शंकर कठेरिया से उनके आवास पर मिले और कॉपीराइट एक्ट में कार्रवाई करने का विरोध किया, इसके बाद जिला और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से मुलाकात कर कार्रवाई ना करने की मांग की है।