आगरालीक्स …आगरा के आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रों की फीस के 66 लाख रुपये एकाउंटेंट ने हडप लिए, पुलिस ने दबिश दी लेकिन एकाउंटेंट नहीं मिला।
आगरा के थाना सिकंदरा में आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज के समन्वयक गौरव सोनभद्र ने मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि कॉलेज का खाता पंजाब नेशनल बैंक की रुनकता शाखा में है। इस खाते में छात्रों की फीस सहित अन्य धनराशि जमा की जाती है। कॉलेज के एकाउंट में पफीस जमा करने का काम एकाउंटेंट उत्तम बंसल निवासी मधु नगर कर रहे थे।
इस तरह खुला मामला
कॉलेज के कुछ छात्रों पर रिकॉर्ड में बकाया फीस दिखाई जा रही थी, इस पर छात्रों से पूछताछ की गई, उन्होंने स्लिप दे दी कि वे फीस जमा करा चुके हैं। इसके बाद मामले की जांच कराई गई। इसमें सामने आया कि उत्तम बंसल ने पंजाब नेशनल बैंक में कॉलेज के नाम से एक और खाता 2013 में खोला था, इसे 2016 में बंद कर दिया गया। इस दौरान छात्रों की पफीस इसी एकाउंट में जमा कराई गई और 66 लाख रुपये निकाल लिए गए, इसका पता न चल सके, इसलिए 2016 में खाता बंद कर दिया गया। इस मामले में उत्तम बंसल के खिलापफ धारा 420, 467, 468, 471 में थाना सिकंदरा में मुकदमा दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर थाना सिकंदरा का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है, आरोपी को अरेस्ट करने के प्रयास चल रहे हैं।
फाइल फोटो