आगरालीक्स… आगरा में दो जूता कारोबारियों पर आयकर विभाग की टीम सर्वे कर रही है, टीम दस्तावेजों की जांच कर रही है।
शुक्रवार को आयकर विभाग के प्रधान आयकर आयुक्त-2 जयंत मिश्र के निर्देशन में रेंज चार के अपर आयुक्त टीआर रहमान ने अपनी टीम के साथ चार फुटवियर और एसेसरीज इकाइयों पर सर्वे किया। सिकंदरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित लेदर लिंकर, मैग्नम शूज, एमसन सोलेक्सपोर और बल्के श्वर में लोहिया नगर स्थित बल्केश्वरनाथ इंटरप्राइजेज पर एक साथ सर्वे किया।
16 फरवरी को आयकर विभाग की कार्रवाई
आगरा में आयकर विभाग ने जूता कारोबारी, ज्वैलर और हैन्डीक्राफ्ट कारोबारी के शोरूम पर सर्वे किया गया। 10 करोड की आय सरेंडर की गई है। प्रधान आयकर आयुक्त प्रथम रेनू जौहरी निर्देशन में संयुक्त आयकर आयुक्त रेंज सीता श्रीवास्तव के नेत्रत्व में बीके शूज, नाई की मंडी पर आयकर विभाग की टीम ने सर्वे किया, देर रात तक चले सर्वे में आयकर विभाग की टीम ने हींग की मंडी, नालबंद में बीके शूज के परिसरों में जांच की। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बीके शूज द्वारा सात करोड अघोषित आय स्वीकार की है, अनिल हैन्डीक्राफ्ट फतेहाबाद रोड और संस्क्रति जेम्स पर भी देर रात तक आयकर सर्वे चला, सर्वे में तीनों फर्मों से 10 करोड सरेंडर किया गया है।
बीके शूज में दो दिन पहले हुई चोरी
बीके शूज में, धाकरान में दो दिन पहले चोरी हुई थी, एक करोड की चोरी की सनसनी फैलने पर पुलिस अधिकारी पहुंच गए थे, बाद में 20 लाख रुपये की चोरी बताई गई, पुलिस ने पूर्व कर्मचारी राजेश और उसके साथियों को अरेस्ट कर लिया, उन्होंने ही चोरी की थी और 12 लाख रुपये बरामद भी कर लिए।
फरवरी में आयकर विभाग की कार्रवाई में 210 करोड का सरेंडर
आगरा के सपा नेता पूर्व मंत्री शिव कुमार राठौर के सलोनी ग्रुप, होटल पीएल पैलेस के पीएल शर्मा, आरपी इन्फ्रा कंपनी के दिनेश राठौर, संतोष शर्मा के 28 ठिकानों पर छापे 36 घंटे से आयकर विभाग की कार्रवाई चल रही है। गुरुवार को टीम को इन्वेस्टमेंट, एक्सपेंडीचर दर्शाने के दस्तावेज मिले हैं, आयकर विभाग को 210 करोड से अधिक का सरेंडर किया है। प्रधान आयकर निदेशक अमरेंद्र कुमार के नेत्रत्व में बुधवार सुबह 8 45 बजे आयकर विभाग के 200 अधिकारी और कर्मचारियों की टीम ने सपा नेता, लघु उद्योग निगम के पूर्व चेयरमैन शिव कुमार राठौर के महेश एडिबल आयल, सलोनी आयल ग्रुप, उनके द्वारा होटल पीएल पैलेस के संचालक, बुलंद हाउसिंग के मालिक रीयल एस्टेट कारोबारी पीएल शर्मा और आरवी इन्फ्रा के संतोष शर्मा के साथ पार्टनरशिप में आगरा इन्फ्रालैंड डेवलपर्स के नाम से रियल एस्टेट में पैसा लगाया था। आरवी इन्फ्रा में संतोष शर्मा के साथ शिव कुमार राठौर के भाई दिनेश राठौर पार्टनर है, यह कंपनी 2014 में बनाई गई थी, इसे इनर रिंग रोड सहित सडक बनाने के तमाम काम दिए गए थे
ठिकानों पर 24 घंटे से कार्रवाई
आयकर विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों की टीम बुधवार सुबह से कार्रवाई कर रही है, गुरुवार सुबह तक टीम दस्तावेज खंगालने में जुटी रही। टीम द्वारा आगरा में 19, मथुरा में दो, लखनऊ, राजस्थान में अलवर, कोटा, जोधपुर, दिल्ली में दो और कोलकाता में एक स्थान पर कार्रवाई की जा रही है। इसमें से 16 जगहों पर आयकर सर्च और 12 परिसरों पर आयकर सर्वे चल रहा है।
आगरा में शुक्रवार को आयकर विभाग की टीम ने बीके शूज, नाई की मंडी, फतेहाबाद रोड स्थित हैन्डीक्राफ्ट और ज्वैलर के शोरूम पर सर्वे किया, आयकर विभाग की टीम ने दस्तावेजों की जांच की, हार्ड डिस्क जब्त की गई है। आयकर विभाग को सात करोड से अधिक की अद्योषित आय स्वीकार करने की उम्मीद है, अभी सर्वे चल रहा है