Thursday , 23 April 2026
Home बिगलीक्स FIR lodged against 17 Petrol Pump owner’s in Agra
बिगलीक्स

FIR lodged against 17 Petrol Pump owner’s in Agra

109

आगरालीक्स…. .आगरा में पेट्रोल और डीजल में मिलावट और घटतौली में बडी कार्रवाई, 17 पेट्रोल पंप संचालक पर मुकदमा दर्ज हुआ है। इसमें पूर्व सांसद के बेटे से लेकर पूर्व विधायक और शहर के बडे कारोबारी शामिल हैं। इससे पहले सात पेट्रोल पंप के संचालकों पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस तरह आगरा में 24 पेट्रोल पंप संचालकों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
पिछले दिनों शासन के आदेश पर जिले की पेट्रोल पंप की जांच की गई थी, जिला पूर्ति विभाग और जिला प्रशासन की टीम ने जिले की 188 पेट्रोल पंप की जांच की थी, इसमें से 24 पेट्रोल पंप में गडबडी की आशंका मिली थी। सात जुलाई को सात पेट्रोल पंप और 15 जुलाई और 17 पेट्रोल पंप संचालकों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

24 पेट्रोल पंपों पर गडबडी
मीडिया को जिला पूर्ति अधिकारी बीके शुक्ला ने बताया कि शासन के निर्देश पर उनके विभाग ने आगरा जनपद के सभी पेट्रोल पंपों की घटतौली को लेकर जांच की थी। इनमें से 2 पंपों पर घटतौली और 22 पंपों पर घटतौली की आशंका मिली थी। जांच टीम ने डिस्पेंसिंग यूनिट के पल्सर जांच के लिए निकाल लिए थे। जांच के कई दिन बीतने के बाद शुक्रवार को विभाग ने पहले चरण में सात पंपों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम सहित अन्य धाराओं में एफआईआर करा दी। बीके शुक्ला ने बताया कि पंपों के खिलाफ एफआईआर के बाद मुकदमों की जांच करने वाले जांच अधिकारी को उक्त पंपों से जब्त किए गए पल्सर सौंप दिए जाएंगे। जांच अधिकारी पल्सरों को लैब में भेजकर जांच कराएंगे और जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई करेंगे। एफआईआर की कॉपी संबंधित पेट्रोलियम कंपनियों को भी भेजी जा रही है।
इनके खिलाफ एफआईआर

7 जुलाई को दर्ज हुआ मुकदमा
मैसर्स द नेशनल ऑटो सप्लाई कंपनी (एचपीसीएल) बालूगंज 2. मैसर्स आशा एचपी फ्यूल्स (एचपीसीएल) भदरौली रोड, पिनाहट 3. मैसर्स दाऊजी एचपी फिलिंग स्टेशन (एचपीसीएल) रसूलपुर, आगरा-फतेहाबाद रोड 4. मैसर्स वैष्णो किसान सेवा केन्द्र (एचपीसलएल) राम नगर, खंदौली 5. मैसर्स एक्सप्रैस सर्विसेज (आईओसी) नगला भोला, कुबेरपुर, एत्मादपुर रोड 6. मैसर्स श्याम कमल फिलिंग स्टेशन (बीपीसीएल) नाला भैंरो, फ्रीगंज 7. मैसर्स एत्मादपुर हाईवेज (बीपीसीएल) ग्राम सत्ता, एत्मादपुर वर्जन एफआईआर की सूचना शासन और संबंधित पेट्रोलियम कंपनी को भेजी जाएगी। बाकी बचे हुए 17 पेट्रोल पंपों के खिलाफ विभाग की ओर से जल्द एफआईआर कराने की तैयारी है। बीके शुक्ला, जिला पूर्ति अधिकारी

फाइल फोटो
17 जुलाई को दर्ज किया गया मुकदमा

हेमा फिलिंग स्टेशन बोदला। प्रोप्राइटर हेमलता भारती पत्‍‌नी हरीशंकर, निवासी विभव नगर।

– ताज सिटी प्वाइंट्स फतेहाबाद रोड। प्रोप्राइटर सायरा बानो पत्‍‌नी शकील अहमद ढोलीखार मंटोला

– शमसाबाद फिलिंग स्टेशन शमसाबाद। प्रो. मोहम्मद शादाब काला महल

– भगवती किसान सेवा केंद्र बाह। प्रो. शैलेश कुमार बाह।

– हरित फिलिंग सेंटर अरसैना नेशनल हाईवे। प्रो. कमलेश कुमारी पत्‍‌नी पूर्व मंत्री डॉ. राम बाबू हरित पृथ्वीनाथ फाटक शाहगंज।

– शहीद धर्मवीर फिलिंग स्टेशन उजरई। भागीदार श्रीमती मलूपुर खंदौली।

– महालक्ष्मी आय कंपनी इटौरा। भागीदार संजय सरीन बुंदू कटरा।

– कान्हा फ्यूल्स पचकुइयां। भागीदार सनी खन्ना शमसाबाद रोड व सुधा पत्‍‌नी बृजेंद्र सिंह रामनगर कॉलोनी।

– फ्रेंड्स फिलिंग सेंटर प्रतापपुरा। भागीदार जगमोहिनी विभवनगर।

– भगवती फिलिंग स्टेशन गजानन नगर लोहामंडी। प्रो. अवधेश कुमार जयपुर हाउस।

– एचपी प्रभु हरि फिलिंग स्टेशन फतेहपुर सीकरी। प्रो. थान सिंह किरावली।

– गणेश फिलिंग स्टेशन कैलाशपुरी। भागीदार रूपिका शर्मा पत्‍‌नी सुधीर शर्मा कालिंदीपुरम व मीना दीक्षित पत्‍‌नी अशोक दीक्षित शमसाबाद।

– जे. लाल फिलिंग स्टेशन कमलानगर। प्रो. सतीश अरोड़ा दयालबाग।

– कमला दुबे फिलिंग स्टेशन सिकंदरा, प्रो. पंकज दुबे सिकंदरा।

– ¨हदुस्तान ऑटोवेज शाहदरा। भागीदार सुरेंद्र कुमार व रमा खंडेलवाल बेलनगंज।

– आजाद फिलिंग स्टेशन संजय प्लेस। प्रो. नरायन सिंह न्यू राजा की मंडी।

petrol
  petrol 2

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Distt Administration team seal Hotel east lite

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में करोड़ों की बकाएदारी पर होटल ईस्टलाइट सील।नायब...

बिगलीक्स

Agra Live News: Bride refuse to marry after ruckus during Dawat

आगरालीक्स…Agra Live News: आगरा में शादी में खाने को लेकर विवाद के...

बिगलीक्स

Agra Live News: STF start investigation in Transporter Asgar Ali death case

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में ट्रांसपोर्टर की मौत के मामला एसटीएफ को सौंपा...

फिरोजाबादबिगलीक्स

Firozabad Live News: 12 year old drown in Swimming Pool, died

फिरोजाबादलीक्स… वाटर पार्क के स्विमिंग पूल में डूबने से किशोर की मौत,...

error: Content is protected !!