आगरालीक्स.. आगरा में फ्लाईओवर से बाइक सहित दो युवक नीचे जा गिरे, हाई स्पीड में जा रही बाइक के नीचे गिरने से दोनों युवक गंभीर घायल हैं, उन्हें एसएन में भर्ती किया गया है।
आगरा के सिकंदरा स्थित पत्थर घोटा निवासी पवन अपने एक साथी के साथ शनिवार रात को बाइक से मदिया कटरा रोड से गुरु द्वारा गुरु के ताल फ्लाईओवर की तरफ जा रहा था। हाई स्पीड बाइक अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे जा गिरी, दोनों युवक घायल हो गए हैं।
29 जून को हुआ हादसा
आगरा में न्यू दक्षिणी बाईपास फ्लाईओवर से ट्रक नीचे जा गिरा, भीषण हादसे में एक की मौत हो गई, ट्रक में मिर्ची भरी हुई थी। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस होल्ड अप कर वारदात
गुरुवार सुबह चार बजे आगरा के न्यू दक्षिणी बार्इपास से मिर्ची से भरा हुआ ट्रक जा रहा था। मलपुरा के पास फ्लाईओवर के टर्न पर अनियंत्रित ट्रक नीचे जा रहा, हादसे में एक की मौत हो गई। ग्रामीणों ने पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस होल्ड अप
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर मंगलवार रात चार घंटों के भीतर दो सनसनीखेज वारदात हुईं। पहले 11:30 बजे डौकी के पास वाजिदपुर में रोड होल्डअप हुई। आठ-दस बदमाशों ने मैनपुरी के कार सवार तीन लोगों से पांच हजार कैश और तीन मोबाइल फोन लूट लिए।
रात 3:30 बजे फतेहाबाद में टोल प्लाजा पर रोड होल्डअप का प्रयास किया गया लेकिन अचानक कई गाड़ियां आ जाने के चलते बदमाश डरकर भाग ग
मंगलवार की रात दिल्ली में हलवाई का करने वाले मैनपुरी के करहल के सचिन गुप्ता, ड्राइवर आशीष के साथ वैगन आर कार से दिल्ली से घर जा रहे थे। साथ में करहल का ही जमील भी था। वाजिदपुर के पास सड़क पर भारी पत्थर पड़े थे। जैसे ही आशीष ने कार रोकी, वैसे ही आठ-दस बदमाशों ने घेर लिया। बदमाशों ने तीनों से उनके मोबाइल फोन और सचिन से पांच हजार रुपये लूट लिए।
सचिन ने बताया कि डौकी से फतेहाबाद तक के 40 किलोमीटर क्षेत्र में एक भी सिपाही मौजूद नहीं था। उनकी सूचना पर डौकी और फतेहाबाद थाना से पुलिस आई। उधर, पुलिस जैसे ही मौका मुआयना करके लौटी, वैसे ही साढ़े तीन बजे फतेहाबाद टोल प्लाजा पर रोड होल्ड अप की कोशिश की सूचना आ गई। यहां भी बदमाशों ने सड़क पर पत्थर डाल रखे थे। वे लूट के लिए तैयार खड़े थे। एसपी पूर्वी नित्यानंद कुमार, सीओ फतेहाबाद एके सिंह ने पहुंचकर पत्थर हटवाए।
इंटरनेट फोटो