आगरालीक्स… आगरा में राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार से सम्मानित नाजिया खान और उनकी मां के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। कोर्ट के आदेश पर दर्ज किए गए मुकदमे में नाजिया खान, उनकी मां सहित आठ लोग नामजद हैं।
आगरा में ताजमहल के पास स्थित जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार विजेता नाजिया खान 20 अप्रैल को ज़मीन के विवाद में पहुंची थीं। नाज़िया खान ने वकील कृपाल सिंह पक्ष के के लोगों पर मारपीट के आरोप लगाए थे और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में वकील कृपाल सिंह ने भी अपने और परिवार के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया था।
कोर्ट के आदेश पर मुकदमा
नाजिया खान के चाचा और वकील क्रपाल सिंह पक्ष के बीच जगह को लेकर विवाद चल रहा है। इस मामले में 20 अप्रैल को दोनो पक्षों में मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। इस पर वकील ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था।अधिवक्ता कृपाल सिंह की अपील पर कोर्ट ने धारा 156(3) के तहत मुकदमा दर्ज किए जाने के आदेश दिए हैं। नाज़िया खान पर थाना ताजगंज में आईपीसी की धारा 153(a), 323, 384, 504, 5 06 के साथ कई अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें नाज़िया खान पर धार्मिक उन्माद, बलवा और मारपीट जैसी गम्भीर आरोप हैं। थाना ताजगंज इंस्पेक्टर का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
मिल चुके हैं अवार्ड

आगरा के मंटोला क्षेत्र में सात अगस्त 2015 को छह साल की बच्ची को नाजिया खान ने अपहरण होने से बचाया था, वह अकेली बदमाशों से भिड गई थी और बदमाशों की बाइक गिरा दी थी। इसके बाद नाजिया ने क्षेत्र के दंबगों और शराब पीकर हंगामा करने वालों के खिलाफ आवाज उठाई, दबंगों के आगे भी वह डटी रही, इसके लिए उसे नेशनल ब्रेबरी अवार्ड से सम्मानित किया गया। पूर्व सीएम योगी अखिलेश यादव और सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ ही राज्यपाल राम नाईक भी नाजिया खान को बहादुरी के लिए सम्मानित कर चुके हैं। पिछले दिनों नाजिया खान को स्पेशल पुलिस अधिकारी बनाया गया था।
