आगरालीक्स… आगरा में पंछी पेठा की तरह मामा चिकन के मोनोग्राम और स्लोगन कलर में छोटा मामा चिकन मामा वेज रेस्टोरेंट खोलने में मुकदमा, मामा चिकन एंड मामा फ्रेंकी हाउस के संचालक हिमांशु सचदेवा की तहरीर पर धोखाधड़ी और कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
आगरा में सदर में सदर निवासी हिमांशु सचदेवा का मामा चिकन एंड मामा फ्रेंकी हाउस है। आरोप है कि उनकी फर्म के मोनोग्राम और स्लोगन कलर में छोटा विजय कुमार निवासी रकाबगंज ने मामा चिकन मामा वेज के नाम से कारगिल तिराहे के पास और अबुल उलाह के पास रेस्टोरेंट खोल लिए हैं। इस मामले में हिमांशु सचदेवा की तहरीर पर हरीपर्वत और रकाबगंज में धोखाधड़ी और कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

