आगरालीक्स ..आगरा में ज्वैलर ने ग्राहक को 24 कैरेट का सोना बताकर ज्वैलरी बेची,ग्राहक ज्वैलरी वापस करने गया तो 18 कैरेट सोना बताया, ज्वैलर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा के आवास विकास कालोनी निवासी गजेंद्र सिंह ने थाना जगदीशपुरा में मुकदमा दर्ज कराया है, इसमें आरोप लगाए हैं कि आवास विकास स्थित एसबी ज्वैलर से तीन दिसंबर 2016 को दो लाख रुपये से अधिक की ज्वैलरी ली, आरोप है कि एसबी ज्वैलर के मालिक अनिल वर्मा और उनके बेटे विवेक वर्मा ने 24 कैरेट सोने के हिसाब से ज्वैलरी का आकलन करते हुए करीब दो लाख रुपये लिए। इसका बिल भी दिया, बिल में सोना 24 कैरेट दर्शाया गया।
रुपयों की जरूरत होने पर ज्वैलरी लेकर पहुंचे, 18 कैरेट बताई
आरोप है कि उन्हें रुपयों की जरूरत पडी, वे ज्वैलरी लेकर पहुंचे, उन्होंने ज्वैलरी 18 कैरेट से कम की बताई, साथ ही बिल दिखाने के लिए कहा। आरोप है कि गजेंद्र सिंह 10 अगस्त को ज्वैलरी की दुकान पर पहुंचे, बिल दिखाया, इस पर उनके साथ अभद्रता की गई, विरोध करने पर दुकान से निकाल दिया। इस मामले में थाना जगदीशपुरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है, पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।