फिरोजाबाद…फिरोजाबाद में घर में सो रहे मां—बेटे को सांप ने काटा. अस्पताल में मासूम बच्चे की मौत. महिला की हालत खराब. परिवार में मची चीख पुकार
आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले के पचोखरा में घर में सो रहे मां बेटे को सांप ने डस लिया. दोनों की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया. यहां बच्चे की हालत खराब होने पर चिकित्सकों ने उसे आगरा रेफर कर दिया लेकिन उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई. वहीं महिला का इलाज चल रहा है. बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है.
घटना पचोखरा के गांव पिपरौली की है. यहां रहने वाले मनोज का बेटा बुधवार रात को अपनी मां ज्योति के साथ घर में सो रहा था. इसी दौरान एक सांप ने दोनों मां बेटे को डस लिया. कुछ ही देर में दोनों की हालत बिगड़ने लगी. जानकारी पर परिजन घबराकर फिरोजाबाद चिकित्सालय लेकर पहुंचे. यहां कार्तिक की हालत ज्यादा खराब होने पर उसे आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया. परिजन उसे निजी अस्प्ताल लेकर पहुंचे जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. कार्तिक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया. वहीं महिला का उपचार चल रहा है.