फिरोजाबादलीक्स…दर्दनाक, कोर्ट से लौट रहे बाइक सवार बाबा—नाती को अज्ञात वाहन ने रौंदा. दोनों की मौत. परिजन बोले—हादसा नहीं हत्या
आगरा मंडल के फिरोजाबाद के सिरसागंज में दर्दनाक हादसा हुआ है. अरांव रोड स्थित इमलिया ओवरब्रिज के पास सोमवार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार बाबा—नाती को रौंद दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. दोनों कोर्ट से लौट रहे थे. इधर सूचना पर पहुंचे परिजनों ने इसे हादसा नहीं बल्कि हत्या बताया है. उनका आरोप है कि साजिश के तहत हत्या को अंजाम दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.गांव नगला धीर में रहने वाले राजन सिंह अपने नाती 24 साल के विवेक के साथ सोमवार सुबह जिला मुख्यालय दबरई में एक मुकदमे की तारीख पर गए थे. दोपहर को दोनों बाबा—नाती बाइक से वापस लौट रहे थे कि तभी सोथरा रोड पर नगला इमलिया मोड के पास अज्ञात वाहन ने इनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में विवेक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि राजन सिंह ने सीएचसी में दम तोड़ दिया.
ग्रामीणों ने लगाया जामघटना की सूचना पर आक्रोशित ग्रामीणों ने हाइवे जाम कर दिया. सूचना पर सीओ सिरसागंज, एसडीएम धर्मवीर भारती और थाना प्रभारी वैभव प्रताप सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. कार्रवाई का आश्वासन दिया गया जिसके बाद जाम खोला गया. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.