Monday , 23 November 2026
Home अलीगढ़ लीक्स Five astrological events next week, June 21 will be the biggest day of the year
अलीगढ़ लीक्सटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Five astrological events next week, June 21 will be the biggest day of the year

295

आगरालीक्स… (18 june ) । अगले सप्ताह खगोलीय व ज्योतिषीय घटनाएं होंगी। 21 जून साल का सबसे बड़ा दिन। इसका क्या प्रभाव पड़ेगा जानिये आगरालीक्स में।

श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान अलीगढ़ के ज्योतिषाचार्य पं. हृदयरंजन शर्मा के मुताबिक महीने के अनुसार जून का चौथा सप्ताह बहुत महत्वपूर्ण रहेगा।

पं. हृदयरंजन शर्मा

ग्रहों की चाल में होगा बदलाव

यह खगोलीय और ज्योतिषीय नजरिए से भी खास है। इस सप्ताह के शुरुआती दिनों में दो खगोलीय और तीन बड़ी ज्योतिषीय घटनाएं होने वाली हैं। 20 से 24 जून के बीच चार ग्रहों की चाल में बदलाव होगा।

–20 जून को बृहस्पति वक्री

इस दिन बृहस्पति ग्रह कुंभ राशि में वक्री हो जाएगा। यानी टेढ़ी चाल से चलने लगेगा। वक्री गुरु ग्रह के कारण देश-दुनिया में राजनैतिक उथल-पुथल होगी और बड़े बदलाव भी दिखेंगे। इस ग्रह की वजह से प्राकृतिक आपदाएं आने की आशंका भी है। टेढ़ी चाल से चलते हुए बृहस्पति 14 सितंबर को एक राशि पीछे यानी मकर में चला जाएगा और फिर से शनि-गुरु एक राशि में आ जाएंगे। जिससे बीमारियों का संक्रमण बढ़ सकता है। इसके बाद 18 अक्टूबर को बृहस्पति सीधी चाल से चलने लगेगा और 21 नवंबर को फिर से कुंभ राशि में आ जाएगा। तब संक्रमण में कमी आने लगेगी

–21 जून, साल का सबसे बड़ा दिन

सोमवार, 21 जून को सूर्य कर्क रेखा पर लंबवत यानी सीधा रहेगा। जिससे ये उत्तरी गोलार्द्ध में सबसे बड़ा दिन रहेगा और रात सबसे छोटी होगी। इस दिन कर्क रेखा के नजदीकी जगहों पर दोपहर में कुछ देर के लिए परछाई गायब हो जाएगी। इस खगोलीय घटना को ग्रीष्म कालीन संक्रांति या जून संक्रांति कहा जाता है। इस दिन उत्तरी गोलार्द्ध के देशों यूके, यूएसए, कनाडा, रूस, भारत और चीन में गर्मी का समय होता है और ये साल का सबसे लंबा दिन होता है

परछाई तक नहीं दिखेगी

इसके अलावा खगोलीय विज्ञान के अनुसार 21 जून, साल का सबसे बड़ा दिन रहेगा। इस दिन सूर्य कर्क रेखा पर आ जाएगा, जिससे कर्क रेखा के नजदीकी जगहों पर दोपहर में कुछ देर के लिए परछाई नहीं दिखेगी

22 जून, शुक्र कर्क राशि में

इस दिन शुक्र राशि बदलेगा। ये ग्रह मिथुन से निकलकर कर्क में आ जाएगा और मंगल के साथ रहेगा। शुक्र के राशि परिवर्तन से देश के आर्थिक हालातों में सुधार हो सकता है। हालांकि महंगाई बढ़ेंगी। इससे लोगों में असंतुष्टि रहेगी। इससे बीमारियां भी बढ़ सकती हैं। शुक्र की चाल में बदलाव होने से लोगों में आपसी विवाद और तनाव की स्थित भी बनेंगी। इसी दिन सूर्य नक्षत्र बदलकर आर्द्रा में आ जाएगा। ज्योतिषी में इस दिन से ही बारिश के मौसम की शुरुआत मानी जाती है

–23 जून, बुध का मार्गी होना

इस दिन बुध ग्रह वृष राशि में रहते हुए टेढ़ी चाल बदलकर सीधा चलने लगेगा। लेकिन अस्त ही रहेगा। बुध के चाल में हुए इस बदलाव के कारण देश में आर्थिक गतिविधियों में तेजी आने लगेगी। शेयर मार्केट में भी बड़े उतार-चढ़ाव आएंगे। कई लोगों के लिए लेन-देन और निवेश में अच्छा समय रहेगा। लोग खरीदारी ज्यादा करेंगे। बुध की चाल में हुए इस बदलाव से देश की अर्थव्यवस्था में भी सुधार होने के योग बन रहे हैं

– 24 जून, सूर्य और चंद्रमा 180 डिग्री पर

खगोलीय विद्वानों के मुताबिक इस दिन सूर्य और चंद्रमा एक दूसरे के आमने-सामने यानी ठीक 180 डिग्री पर रहेंगे। हिंदू कैलेंडर में इस दिन ज्येष्ठ पूर्णिमा पर्व रहेगा, जो कि ज्येष्ठ महीने का आखिरी दिन है। इसके अगले दिन आषाढ़ महीने की शुरुआत हो जाएगी। हिंदू पंचांग में इसे मन्वादि तिथि भी कहा जाता है। यानी इस दिन से वैवस्वत मन्वंतर की शुरुआत हुई थी। पुराणों के अनुसार इस दिन किए गए दान का पुण्य कभी खत्म नहीं होता

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Police caught five bike thieves; six stolen bikes were recovered…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पलक झपकते ही लॉक तोड़कर करते थे बाइक चोरी. पुलिस...

टॉप न्यूज़

Agra News: Civil Defence Air Red / Blackout Mock Exercise-2026 held at Police Lines, Agra…#agranews

आगरालीक्स…वीडियो देखें, आगरा के पुलिस लाइन में शाम 6 बजे हवाई हमले...

टॉप न्यूज़

Agra News: Festival of Khist Raj (Christ the King) celebrated at Nishkalank Mata Mahagirijaghar in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के निष्कलंक माता ​महागिरिजाघर में मनाया खीस्त राज (क्राइस्ट द किंग)...

बिगलीक्स

Agra News: Preparations underway in Agra for Guru Nanak Dev Ji’s 557th Prakash Parv..#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गुरुनानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व की तैयारियां. गुरुद्वारा...

error: Content is protected !!