Friday , 18 April 2025
Home agraleaks Five hundred employees of this Indian company became millionaires overnight
agraleaksटॉप न्यूज़देश दुनियाबिगलीक्सबिजनेस

Five hundred employees of this Indian company became millionaires overnight

नईदिल्लीलीक्स(23rd September 2021)…इस भारतीय कंपनी के पांच सौ कर्मचारी रातों रात करोड़पति बने. अचानक बढ़ गई शेयरों की कीमत.

अचानक बढ़ गई शेयरों की कीमत
बिजनेस सॉफ्टवेयर बनाने वाली भारतीय कंपनी फ्रेशवर्क्स के 500 कर्मचारी रातों—रात करोड़पति बन गए हैं। इस कंपनी के शेयर्स को अमेरिकी शेयर बाजार नैस्डैक पर सूचीबद्ध किया गया। जिससे इस कंपनी के कर्मचारियों को मिले शेयरों की कीमत अचानक बढ़ गई।

नैस्डैक में हुई लिस्टिंग
बुधवार को भारतीय कंपनी फ्रेशवर्क्स की नैस्डैक में 36 डॉलर प्रति​ शेयर के हिसाब से लिस्टिंग हुई।इसके बाद शेयर 25 फीसदी उछलकर 48 डॉलर हो गई। इससे कंपनी का मार्केट कैप 13 अरब डॉलर हो गया। कंपनी के कर्मचारियों के शेयरों की भी कीमत बढ़ गई। कंपनी ने आईपीओ में दो करोड़ 85 लाख शेयर बेचे थे।

गोल्ड मैडल जीतने पर होने वाली खुशी महसूस हो रही
फ्रेशवक्र्स कंपनी के सीईओ गिरीश मात्रुबुथम ने बताया कि इस लिस्टिंग से कंपनी के निवेश को काफी फायदा हुआ है। इसके साथ ही कंपनी के 500 कर्मचारी करोड़पति बन गए हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी कर्मचारियों और निवेशकों ने हम पर भरोसा जताया, जिसका लाभ उन्हें अब मिला। अब पब्लिक इनवेस्टर्स के प्रति मेरी नई जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि इस समय ऐसा लग रहा है, जैसे कोई भारतीय ओलंपिक में गोल्ड मैडल जीतने पर महसूस करता है।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News : Deputy CM & other Minister in Agra today, Former CM Akhilesh Yadav tomorrow in Agra#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा में आज डिप्टी सीएम सहित कई मंत्री...

बिगलीक्स

Agra News : Teacher send obscene massage to woman#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा में शिक्षक ने युवती को भेजे अश्लील...

बिगलीक्स

Agra News : Child vaccination available in Health Center#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा में अपने बच्चों को कहां लगवा सकते...

बिगलीक्स

Agra News : Bhawana estate Mall shopkeepers opposes liquor shop#Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में भावना एस्टेट मॉल में शराब की दुकान...

error: Content is protected !!