Thursday , 4 June 2026
Home agraleaks five thousand taxi operators are upset in Agra, unable to withdraw installment#agranews
agraleaksटॉप न्यूज़बिगलीक्ससिटी लाइव

five thousand taxi operators are upset in Agra, unable to withdraw installment#agranews

151

आगरालीक्स(26th August 2021 Agra News)… आगरा में पांच हजार से अधिक टैक्सी संचालक परेशान हैं। महंगे डीजल और पेट्रोल बना कारण। संचालकों ने नए वाहन खरीदने से बनाई दूरी। किराया नहीं बढ़ सका। किश्त तक नहीं जमा कर पा रहे।

खराब होती स्थितियां
आगरा में टैक्सी व्यवसाय की स्थिति खराब होती जा रही है। लोग अब टैक्सी व्यवसाय में आने से घबरा रहे हैं। कारण साफ है कि महंगा डीजल और पेट्रोल। उस पर कोरोना की मार। इस कारण टैक्सी वाहन खरीदने से लोगों ने दूरी बना ली है। अगर दो साल की बात करें तो नए वाहनों का सड़क पर आने का औसत महज 20 फीसदी ही है। यानि 20 प्रतिशत ही खरीद रह गई है।

कोरोना काल में सीमित हो गईं आर्थिक गतिविधियां
इस व्यवसाय से जुड़े निखिल गर्ग ने बताया कि आगरा में पांच हजार से ज्यादा टैक्सी वाहन संचालक परेशानी की स्थिति में हैं। उनको कोरोना काल में सीमित हुए गतिविधियों ने आर्थिक रूप से कमजोर कर दिया है। जो ईएमआई महीने की पन्द्रह तारीख तक जमा कर देते थे, अब महीना बदलने तक भी पूर्ति करना मुश्किल हो रहा है। गाड़ी का रखरखाव महंगा हो गया है। अन्य खर्च भी बढ़े हैं।

पेट्रोल—डीजल के रेट बढ़े पर नहीं बढ़ा किराया
नमन ट्रैवल्स के संचालक मुकेश कुमार ने बताया कि डीजल और पेट्रोल के रेट तो बढ़ गए है। लेकिन किराया नहीं बढ़ा है। इससे प्रति किलोमीटर लागत 30 फीसदी तक बढ़ गई है। टोल हालांकि पैसेंजर देता है, लेकिन इसकी दरों में भी बीते साल से 25 फीसदी वृद्धि हुई है। आगरा जैसे शहरों में सबसे ज्यादा काम सहालगी रहता है। अब शादियों में मेहमानों को बुलाया ही नहीं जा रहा। ऐसे में भी टैक्सी काफी कम चलती है।

बाजार में नाममात्र के काम
उन्होंने बताया कि हम लोगों के पास नाममात्र के काम हैं। कोरोना से पहले जुलाई और अगस्त में कारोबारियों के समूह निकला करते थे। इस साल बिल्कुल भी बुकिंग नहीं है। हालात ऐसे हैं कि ड्राइवरों के खर्च भी नहीं निकल पा रहे। पुरानी गाड़ी के खरीदार इतनी कम रकम दे रहे कि बेचने का मन नहीं करता।

ग्राहकों के लिए महंगाई
नमन ट्रैवल्स के संचालक मुकेश कुमार ने बताया कि टैक्सी सेवाएं ग्राहकों को भी महंगी पड़ रही हैं। प्रति किलोमीटर की रेट भी बढ़ नहीं पा रही है। इससे गाड़ियों की किश्त निकालना भी मुश्किल हो रहा है। इससे भी कारोबार पर असर पड़ा है।

खरीद के आंकड़ों पर नजर
2018-2019 में नए मोटर कैब की खरीद: 937
2019-2020 में नए मोटर कैब की खरीद: 713
2020-2021 में नए मोटर कैब की खरीद: 145

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Transporters in Agra have increased freight rates by 15-20% due to the increase in diesel and toll taxes…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ट्रांसपोर्टरों ने माल भाड़ा 15-20% बढ़ाया. डीजल व टोल टैक्स...

बिगलीक्स

Agra Live News: A new city will be built in Agra, modeled after Delhi-NCR. The UP Cabinet has approved crores of rupees for the new city…#agranews

आगरालीक्स…दिल्ली एनसीआर की तर्ज पर आगरा में बनेगा नया शहर. ग्रेटर आगरा...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: A regional knowledge center will be set up in the university to find out the cause of pollution in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में प्रदूषण किस कारण से बढ़ रहा है, बढ़ते वाहन, निर्माण...

बिगलीक्स

Agra Weather: Monsoon arrives in the Keralam. Temperatures in Agra exceeded 40 degrees today…#agranews

आगरालीक्स…देश में मानसून की दस्तक. केरल में झमाझम बारिश. दिल्ली मे तेज...

error: Content is protected !!