आगरालीक्स.. आगरा में होटलों में युवतियों को सप्लाई करने वाली रोशनी को पुलिस ने 48 घंटे के रिमांड पर लिया है, कई होटल संचालक भी सेक्स रैकेट में शामिल हैं, इनका राज खुल सकता है।
आगरा में आठ जुलाई को 100 फुटा क्षेत्र ताजगंज से हुंडई आई 20 नंबर एमपी 09 ईब्ल्यू 3736 से रोशनी नागवानी और उसके साथी राहुल मिश्रा निवासी क्रष्णा पुरी थाना ताजगंज को अरेस्ट कर लिया। उसे जेल भेज दिया गया था, रोशनी होटलों में युवतियां सप्लाई करती थी, पुलिस ने देह व्यापार से जुडे रैकेट को पकडने के लिए कोर्ट में कस्टडी रिमांड के लिए प्रार्थना पत्र दिया था, कस्टडी रिमांड मिलने पर पुलिस रोशनी से पूछताछ कर रही है, रैकेट में कौन कौन शामिल हैं।
कार से मिले इस्तेमाल और अनयूज्ड कंडोम
पुलिस को कार से इस्तेमाल किया हुआ एक कंडोम मिला, वहीं पांच अनयूज्ड कंडोम जब्त किए गए हैं। 5 मोबाइल और सात हजार रुपये, सोने का पैंडल जब्त किया है।