आगरालीक्स.. आगरा में एससी आयोग के अध्यक्ष डॉ राम शंकर कठेरिया की कार से रोडवेज बस टकरा गई, उन्होंने फोन घुमाया और कुछ ही देर में पुलिस से लेकर रोडवेज के अधिकारी आ गए।
सोमवार को सुबह 10 बजे डा. रामशंकर कठेरिया अपने खंदारी स्थित आवास से एत्मादपुर जाने के लिए गाडी से निकले। भगवान टाकीज फ्लाईओवर के पास अबुल उलाह की दरगाह के सामने तेजी से रोडवेज की बस निकली, यहां कट है, डॉ राम शंकर कठेरिया की कार को रोडवेज बस साइड मारती हुई चली गई। वे अपनी गाडी से उतर आए। और रोडवेज बस को पकडकर कार्रवाई कराने के लिए उन्होंने अधिकारियों को फोन कर दिया।

मौके पर पहुंच गई अधिकारी, बस नहीं पकड सके
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एससी आयोग के अध्यक्ष के पफोन के 10 मिनट बाद ही एसपी ट्रैफिक से लेकर रोडवेज के आरएम और थाना न्यू आगरा का फोर्स पहुंच गया। उन्होंने कार में रोडवेज बस की साइड मारने से गेट को हुए नुकसान को दिखाते हुए बस चालक पर कार्रवाई की मांग की, साथ ही रोडवेज बस और डग्गेमार बस द्वारा गलत ड्राइविंग करने वालों पर कार्रवाई के लिए कहा।
चालक बोला नहीं लगी साइड
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, क्षेत्रीय प्रबंधक पार्थसारथी मिश्रा का कहना है कि वे पहुंचे तब तक रोडवेज बस जा चुकी थी। सांसद प्रतिनिधि ने फाउंड्री नगर डिपो की बस संख्या 7216 से टक्कर के बारे में बताया है, जबकि बस के चालक ने इनकार किया है। एसपी ट्रैफिक एसपी सिंह का कहना है कि सांसद ने जो बस बताई थी, वह रोक ली गई थी। उसमें सवारियां होने के चलते उसे जाने दिया गया।