आगरालीक्स….। आगरा के कुबेरपुर पर यमुना एक्सप्रेस वे के पास महिला आयोग की पूर्व सदस्य रोली तिवारी मिश्रा की कार में मारी टक्कर। पति और बच्चों को आई चोटें।
कुबेरपुर के पास हादसा
सपा सरकार में महिला आयोग की सदस्य रहीं रोली तिवारी मिश्रा शुक्रवार रात दिल्ली से एटा जा रही थीं। कार में उनके साथ उनके पति, दो बच्चे थे। कुबेरपुर पर यमुना एक्सप्रेस वे के पास पीछे से भारी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। जब तक वह कार से बाहर निकलीं, तब तक आरोपी भाग गए। उनकी कार पीछे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने तत्काल पुलिस को 112 नंबर पर सूचना दी। जानकारी पर पुलिस पहुंची। कार सवार उनके पति और बच्चों को चोटें आई हैं।
जानबूझकर किया गया
रोली तिवारी मिश्रा का आरोप है कि उनकी कार में जानबूझकर टक्कर मारी गई है। हालांकि उन्होंने थाने में लिखित शिकायत नहीं की है।