नईदिल्लीलीक्स(13th September 2021)… कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आस्कर फर्नांडिस का कर्नाटक के मंगलुरू में निधन हो गया।
लंबे समय से थे बीमार
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आस्कर फर्नांडिस का कर्नाटक के मंगलुरू में निधन हो गया। आज सुबह उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 80 साल के आस्कर फर्नांडिस को कुछ हफ्तों पहले ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस साल ही योग करते हुए उन्हें चोट लग गई थी। जिसके बाद उनकी तबियत लगातार खराब होती गई।

गांधी परिवार से निकटता
आस्कर फर्नांडिस के सोनिया गांधी और राहुल गांधी से बहुत करीबी संबंध थे। यूपीए सरकार के दोनों कार्यकाल में वह मंत्री रहे। इसके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के संसदीय सचिव भी रहे थे।