
आगरा में 15 जून को कल्याणी हाइटस केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड पर हाई प्रोफाइल चोरों ने वारदात की थी। चार चोर कल्याणी हाइटस स्थित कारोबारी अजय अग्रवाल के बंद फ्लैट में घुस गए और चोरी करने के बाद वर्ना गाडी से फरार हो गए। चोर सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुए थे। एएसपी अनुराग वत्स के निर्देशन में इंस्पेक्टर न्यू आगरा ने सर्विलांस की मदद से चोरों को भीलवाडा से पकड लिया।
नोएडा यूपी और पंजाब के आरोपी
पकडे गए चोरों के नाम सुरेंद्र और देवेंद्र नोएडा के हैं, शैलेंद्र बुलंदशहर और सुरजीत पंजाब का रहने वाला है। चोरों के पास से पुलिस को हीरे, सोने और कुंदन का हार मंगलसूत्र सहित ज्वैलरी मिली है।
व्रंदावन घूमने के बाद की चोरी
हाई प्रोफाइल चोरों ने सनसनीखेज खुलासे किए हैं। पुलिस ने बताया कि चारों चोर व्रंदावन घूमने आए थे, इसके बाद उन्होंने चोरी की। इसी तरह कई शहरों में चोरी कर पफरार हो जाते हैं। वर्ना गाडी से घूमने निकलते हैं, जिस घर और फ्लैट में ताला लगा हो, उसमें चोरी कर फरार हो जाते हैं। इस तरह वे तमाम चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं।
Leave a comment