
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस जांच में सामने आया है कि 10 साल पहले गागा का भाई खटीकपाडा के लोगों की लोटरी का पैसा लेकर फरार हो गया था। मामला रफादफा होने के बाद गागा ने डिब्बा कारोबार शुरू किया। इसके लिए पहले टेलीफोन एक्सचेंज लगाया, एमसीक्स के बडे कारोबारी से गुर सीखे, इसके बाद खुद ही डिब्बा कारोबार करने लगा। अब वह आॅडी और मर्सडीज से चलता है, विदेश यात्रा आम है और आगरा के होटलों में पार्टी देता है।
पीडित कारोबारी आने लगे सामने
गागा और डिब्बा कारोबार के पीडित कारोबारी सामने आने लगे हैं। गागा और उसके गुर्गे बडे कारोबारियों को जाल में फंसाते थे। उन्हें गागा की पार्टी में ले जाते थे, वहां विदेशी बालाखों के ठुमकों के बीच दारू पार्टी कराते थे। इसके बाद डिब्बा कारोबार में चंद मिनटों में लाखों से करोडों रुपये की जीत का नजारा दिखाते थे। कारोबारियों से कहा जाता था कि एक बार पैसा लगाओ जीत तुम्मारी और हार हमारी। कारोबारी के जाल में फंसने पर पहले कुछ महीनो उसे कमाई कराई जाती थी, इसके बाद वह कुछ ही दिनों में हार के बाद करोडों का कर्जदार बन जाता था। उस पर एक ही विकल्प रहता था कि अपनी प्रोपर्टी बेचे और गागा भाई के इशारों पर नाचे।
हत्याकांड की साजिश में शामिल गागा
गोलीकांड में सीधे तौर पर उसकी भूमिका नहीं बताई गई है लेकिन उस पर साजिश में शामिल होने का शक जाहिर किया गया है। उसका नाम राजकुमार लालवानी की हत्या की एफआईआर में भी है।
यह उठ रहे हैं सवाल
– संजीव ने कालोनी में एंट्री गागा भाई के नाम से क्यों करवाई ?
– संजीव के हाथ में कागजात थे वे कहां हैं, राजकुमार के घर से गायब उनका मोबाइल भी नहीं मिला है।
– राजकुमार की पत्नी निर्मला गहरे सदमे में हैं, अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है।
– कालोनी के कई लोगों का बयान अलग है, उनका कहना है कि दो-दो गोलियों की आवाज के बीच एक मिनट का अंतराल रहा।
Leave a comment