नईदिल्लीलीक्स… बारिश से गुजरात के छह जिलों में बाढ़। अब गोवा में कांग्रेस विधायकों की बगावत। बाबा बर्फानी के जयकारों के साथ यात्रा फिर शुरू। साथ में प्रमुख खबरें।
गुजरात कई जिलों में एनडीआरएफ तैनात
देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। गुजरात के छह जिलों में बाढ़ के हालात हो गए हैं। स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। राहत और बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की टीम तैनात कर दी गई हैं।
देश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने कहा है कि मध्य प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा समेत 25 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। महाराष्ट्र के कई जिलों में रेड और यलो अलर्ट जारी किया गया है असम में दो लोग बाढ़ में बह गए।
श्रीलंका में राष्ट्रपति के इस्तीफे पर अड़े प्रदर्शनकारी
श्रीलंका में प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति गोटबाला राजपक्षे के इस्तीफा नहीं देने तक राष्ट्रपति भवन नहीं छोड़ने का ऐलान किया है। सड़क से लेकर हर जगह प्रदर्शनकारी नजर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास में कब्जा करने के बाद प्रदर्शनकारी वहां हर जगह नजर आ रहे हैं। आर्थिक हालात में किसी तरह का सुधार नहीं लोग खाने-पीने की वस्तुओं के साथ पेट्रोल-डीजल के लिए भटकते डोल रहे हैं।
गोवा में कांग्रेस के पांच विधायक लापता
महाराष्ट्र में शिवसेना विधायकों की बगावत के बाद अब गोवा में कांग्रेस के विधायक बगावत पर जाने की खबर है। गोवा कांग्रेस के प्रभारी दिनेश गुंडूराव ने बताया कि कांग्रेस के 11 में से पांच विधायकों से संपर्क नहीं हो रहा है।
बागी विधायकों के भाजपा में जाने की खबर
इन बागी विधायकों के भाजपा में जाने की खबर है। कांग्रेस ने अपने दो विधायक माइकल लोबो और पूर्व सीएम दिगंबर कामत पर भाजपा से मिलकर साजिश करने का आऱोप है।
बाबा बर्फानी के जयकारों के साथ यात्रा फिर शुरू

अमरनाथ में बादल फटने के बाद आई बाढ़ के कारण रुकी हुई अमरनाथ यात्रा आज से फिर शुरू हो गई है। अमरनाथ तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना हो गया है। यह जत्थे जम्मू बेस कैंप और पहलगांव बेस कैंप से रवाना किए गए हैं। साथ ही बादल फटने की घटना मे लापता लोगों की तलाश में रेसक्यू ऑपरेशन अभी जारी है।