आगरालीक्स …आगरा रीजन में होली के दिन जेल से चार बंदी फरार हो गए हैं। शातिर बंदी पूरी प्लानिंग के बाद फरार हुए हैं, पुलिस प्रशासन में हडकंप मचा हुआ है। बंदियों की धरपकड के प्रयास किए जा रहे हैं, जगह जगह नाकाबंदी की गई है।
मैनपुरी की जिला जेल में होली मन रही थी, बंदी बैरक से बाहर थे। जिला जेल की पिछली दीवार को सरिया और गमछे के सहारे फांदकर एक के बाद एक चार बंदी फरार हो गए। कुछ देर बाद बंदियों के फरार होने की जानकारी से हडकंप मच गया, जेल में छानबीन की गई तो दीवार पर गमधा और सरिया मिली। बंदी के फरार होने की जानकारी होते ही जिलाधिकारी चंद्रपाल सिंह और पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सक्सेना जिला जेल पहुंच गए।
चार बंदी हुए फरार
मेरठ के शामली निवासी मुंशाद पुत्र शहादीन, योगेश निवासी हलपुरा मटसेना जिला फिरोजाबाद ,राजेंद्र निवासी अल्मोड़ा और सुनील निवासी अटरिया आटा जनपद जालौन जेल से फरार हुए हैं।
(इंटरनेट फोटो )
Leave a comment