आगरालीक्स …आगरा रीजन में ग्लास फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है, कई मजदूर आग की लपटों में फंसे हुए हैं, आग में झुलसे मजदूरों को भर्ती किया गया है। अभी कई और के फैक्ट्री में फंसे होने की आशंका है, दमकल की गाडियां और स्थानीय लोग बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।
आगरा रीजन के फीरोजाबाद में एसआर ग्लास इंडस्ट्रीज में सोमवार की रात को आग लग गई, देखते ही देखते आगे की लपटें बेकाबू होती चली गई, कुछ ही देर में ग्लास की बडी फैक्ट्री आग की लपटों से घिर गई, जिस समय आग लगी, फैक्ट्री में दो दर्जन मजदूर काम कर रहे थे, इसमें से कुछ मजदूर आग की लपटें उठती देख बाहर निकल आए, कई झुलस गए हैं और कुछ के फैक्ट्री में फंसे होने की आशंका है।
Leave a comment