आगरालीक्स.. आगरा के नवदीप हॉस्पीटल एंड रिसर्च सेंटर साकेत कालोनी शाहगंज में बीपीएल कार्ड धारक सीनियर सिटीजन को फ्री में कोरोना वैक्सीन लगेगी।
गुरुवार को नवदीप हॉस्पीटल एंड रिसर्च सेंटर साकेत कालोनी शाहगंज में वैक्सीन सेंटर का शुभारम्भ सांसद प्रोफेसर एस पी सिंह बघेल ने फीता काट कर किया।इस दौरान डा सुनील शर्मा,डॉ अनुपमा शर्मा,राज कुमार जैन, सन्देश जैन आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
प्रोफेसर बघेल ने कहा सरकारी हॉस्पीटल सहित कई अन्य व नवदीप हॉस्पीटल में यह सुविधा उपलब्ध है।सभी को टीका अवश्य लगवाना चाहिए। उनहोंने प्रधानमंत्री,रक्षा मंत्री आदि का उल्लेख किया। निदेशक डा अनुपमा शर्मा ने कहा कि कोरोना ने जिंदगी बदल दी है, लोग अब अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो रहे हैं। यह सुखद है। वैक्सीन लगवाने के बाद भी सावधानी बरतनी है,जिससे कि संक्रमण से बच सकें। 60 से अधिक उम्र के बुजुर्ग, जिनके पास बीपीएल कार्ड है। उन्हें हास्पिटल में निशुल्क वैक्सीन लगाई जाएगी।