आगरालीक्स …आगरा में कैस्पर्स होम की मेहनत रंग ला रही है। लोगों में अपने-अपने मौहल्ले व कॉलोनियों के स्ट्रीट डॉग्स के प्रति जागरूकता बढ़ रही है। यह बात खंदारी चौराहा स्थित डॉ. चतुर्वेदी डॉग एंड कैट पॉलीटैक्निक में आयोजित निशुल्क कैल्थ कैम्प ने नजर आयी। जहां लोग अपने पैट डॉग्स के साथ स्ट्रीट डॉग को भी वैक्सीनेशन व अन्य समस्यों के लिए चैकअप कराने पहुंचे।
खंदारी हाई-वे स्थित डॉ. अमित विक्रम दत्त चतुर्वेदी के क्लीनिक पर रविवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक फ्री एंटी रैबीज वैक्सीनेशन, डी वार्मिंग चैकअप कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 112 डॉग्स को वैक्सीनेशन व चैकअप किया गया। कैम्प में लोग अपने पैट डॉग्स के साथ स्ट्रीट डॉग्स को भी चैकअप के लिए लेकर पहुंचे। डॉ. अमित विक्रम दत्त चतुर्वेदी व कैस्पर्स होम आगरा की निदेशक विनीता अरोरा ने बताया कि कैम्प में ऐसे भी लोग पहुंचे जिन्हें विदेशी ब्रीड के नाम में लाखों की कीमत वसूल कर क्रास ब्रीड डॉग्स बेचे गए। ऐसे लोगों की काउंसलिंग भी की गई। उन्होंने बताया कि देसी डॉग्स भी किसी विदेशी ब्रीड से कम नहीं। शाम के समय नार्थ ईदगाह लॉलोनी में चिन्हित किए गए 22 स्ट्रीट डॉग का वैक्सीनेशन व चैकअप किया गया। इस अवसर पर डिम्पी महेन्द्रू, विकास अग्रवाल, कनिष्क,मोना मखीजा, रचना ठाकुर, अंकित शर्मा, विकास अग्रवाल, हेमन्त, मुकुल आदि मौजूद थे।