आगरालीक्स… आगरा के हॉस्पिटल में काम करने वाले युवक की हत्या से सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों ने शव थाने के सामने रखकर हंगामा किया। युवक का शव सडक किनारे मिला है। स्थानीय लोगों ने शव थाने के सामने रखकर हंगामा किया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
यमुना पार के हॉस्पिटल में अलीगढ़ निवासी शिव कुमार मेडिकल स्टोर पर काम करता है वह प्रकाश नगर में अपने मामा के घर पर रहा था। उसकी दो महीने पहले ही शादी हुई है। वह रविवार रात को अस्पताल से घर के लिए निकला, इसके बाद घर नहीं पहुंचा। शिवकुमार के मामा ने मेडिकल स्टोर पर फोन कर उसके बारे में जानकारी की तो पता चला कि वह वहां से शाम को ही निकल गया था। रात में उन्होंने आसपास तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सुबह 8:30 बजे प्रकाश नगर पुलिया के पास उसका शव सड़क किनारे पड़ा मिला, पुलिस ने उसकी जेब में मिले आधार कार्ड से शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी।
शव रखकर किया हंगामा
परिजनों का कहना है कि उसका मोबाइल और पर्स गायब है हत्या करके उसको यहां फेंका गया है। आक्रोशित परिजनों ने सुबह 10:30 बजे शव को ले जाकर थाना एत्माद्दौला के सामने रख दिया और सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने उन्हें मामले का जल्द पर्दाफाश करने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।