Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ From July 1, Amul milk will get costlier by 2 rupees, LPG gas, cars, bikes prices will also increase#agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

From July 1, Amul milk will get costlier by 2 rupees, LPG gas, cars, bikes prices will also increase#agranews

180

आगरालीकस…(30 June 2021 Agra News) आगरा में कल से महंगा मिलेगा अमूल दूध. पेट्रोल—डीजल के बाद एलपीजी के दाम भी बढ़ सकते हैं. कल से ही कार और बाइकें भी हो रही महंगी.

महंगाई नहीं रुकने वाली
कोरोना महामारी के बीच लोगों को महंगाई का भी सामना करना पड़ रहा है. पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी जारी है. खाने के तेल के दामों में रिकॉर्डतोड़ हुई वृद्धि के कारण लोग पहले से ही परेशान हैं लेकिन ये परेशानी अभी रुकने का नाम नहीं ले रही है. लोगों को अभी और भी महंगाई का सामना करना पड़ेगा. कल यानी एक जुलाई से ही अमूल का दूध आगरा में दो रुपये प्रति लीटर के हिसाब से महंगा मिलेगा. इस महंगाई का पूरा असर आम जनता पर ही पड़ेगा. बता दें कि आगरा में अमूल दूध के सप्लायर काफी हैं और आगरा में अमूल दूध की अच्छी डिमांड है. ऐसे में कल यानी सुबह से ही लोगों को इस महंगाई का सामना करना पड़ेगा.

58 रुपये का मिलेगा अमूल गोल्ड
अमूल कंपनी अपने सभी ब्रांड्स में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर रही है. एक जुलाई से अमूल के सभी मिल्क प्रोडक्ट जैसे अमूल गोल्ड, अमूल शक्ति, अमूल ताज़ा, अमूल टी-स्पेशल, अमूल स्लिम एन्ड ट्रीम के दामों में 2 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बढ़ोतरी होगी. यानी अब अमूल गोल्ड जो कि 56 रुपये प्रति लीटर मिलता था वह अब 58 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से मिलेगा. कंपनी के प्रबंध निदेशक आरएस सोढ़ी का कहना है कि दूध के दामों में बढ़ोतरी करीब डेढ़ साल बाद की जा रही है. ये वृद्धि हमारे लिए जरूरी हो गई थी इसके कारण अमूल दूध की कीमतों में कल से पूरे भारत में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की जाएगी.

एलपीजी के दाम बढ़ सकते हैं
एक जुलाई से ही एलपीजी गैस के दामों में भी बदलाव हो सकता है. हर महीने की पहली तारीख को केंद्र सरकार LPG सिलेंडर की कीमत की घोषणा करती है. ऐसे में कल एलपीजी के दामों में बदलाव देखने को मिल सकता है. पिछले महीने सरकार ने 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में 122 रुपए कटौती की थी.

कार और बाइकें भी खरीदना होगा महंगा
एक जुलाई से ही लोगों को कार और बाइकें खरीदना महंगा पड़ेगा. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक जुलाई यानी कल से देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजुकी इंडिया की कारें और हीरो की बाइक महंगी हो जाएंगी. हीरो अपनी स्कूटर और मोटरसाइकिल की एक्स-शो रूम कीमतें तीन हजार रुपए तक बढ़ा रही है. वहीं मारुति भी अपनी कई सेगमेंट की कारों के दाम में बढ़ोतरी करने जा रहा है.

पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान पर
आम आदमी को हर तरफ से महंगाई का सामना करना पड़ रहा है. आगरा में इस समय पेट्रोल 95.73 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है तो वहीं डीजल के दाम भी 89.34 रुपये प्रति लीटर है. आगरा में पेट्रोल और डीजल के दाम इस समय सर्वोच्च् स्तर पर हैं. जून के महीने में ही पेट्रोल पर 4 रुपये से अधिक की बढ़ोतरी हो चुकी है तो वहीं डीजल पर इस महीने करीब 4 रुपये प्रति लीटर दाम बढ़ाए गए हैं.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Rain Forecast today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में 24 घंटे में 5.1 एमएम बारिश, जानें आज...

error: Content is protected !!