आगरालीक्स.. शिमला में सीजन के पहले हिमपात के साथ आगरा में बादलों की गडगडाहट के बीच बारिश शुरू हो गई है। बारिश के साथ ही ठंडी हवा चलने लगी है, इस बार कडाके की सर्दी पडेगी।
गुरुवार को शिमला में सीजन का पहला हिमपात हुआ, हिमाचल में बर्फ की चादर बिछ गई है। ऐसे में आगरा में शाम चार बजे के बाद मौसम का मिजाज बदल गया। बादलों की गडगडाहट के साथ बारिश शुरू हो गई है। करीब 10 मिनट तक तेज बारिश हुई है। इससे सर्दी बढ गई है, ठंडी हवा चलने लगी है।
आगरा से सडक मार्ग से मथुरा गए राष्ट्रपति
मथुरा में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद वृंदावन में रामकृष्ण मिशन की कैंसर यूनिट का शुभारंभ करने के लिए सुबह 9 15 बजे आगरा खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंच गए। यहां राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। उन्हें हेलीकॉप्टर से व्रंदावन जाना था लेकिन मौसम खराब होने पर हेलीकॉप्टर की जगह सडक मार्ग से यमुना एक्सप्रेस वे होते हुए राष्र्टपति राम नाथ कोविंद व्रंदावन पहुंचे। वहां उन्होंने बांके बिहारी मंदिर में दर्शन किए, कैंसर यूनिट का शुभारंभ और अक्षयपात्र के बच्चों से मिले। इसके बाद मथुरा से आगरा तक हेलीकॉप्टर से आए।
