Friday , 5 June 2026
Home देश दुनिया FSSAI’s new law: Preparation of unhealthy tag if there is more salt-sugar in packaged sweets & namkeen
देश दुनियाबिगलीक्सबिजनेससिटी लाइव

FSSAI’s new law: Preparation of unhealthy tag if there is more salt-sugar in packaged sweets & namkeen

164

आगरालीक्स…मिठाई-नमकीन के पैकेज्ड फूड पर नये नियम। चीनी-नमक के अधिक प्रयोग पर अनहेल्दी का लेबल। जानिये पेठे-दालमोंठ के बारे में

(एफएसएसएआई) के पैक्ड फूड के नये नियम

खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने पैक्ड फूड के लिए नये नियम बनाए हैं। इसके तहत चीनी और नमक का अधिक इस्तेमाल होने पर खाद्य पदार्थों पर अनहेल्दी लेबल लगाया जाएगा। इसका स्थानीय स्तर पर मिठाई और नमकीन बनाने वालों के कारोबार पर सीधे-सीधे असर पड़ेगा। इनके पदार्थों को अनहेल्दी का टैग मिलेगा।

पैकेज्ड फूड पर लगाने पड़ रहे हरे और लाल निशान

भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण यानी ने पैकेज्ड फूड पर हरे और नीले रंग के निशान लगवाए हैं। यह निशान बताते हैं कि फूड वेज है या नॉनवेज।

देसी मिठाइयों पर पड़ेगा नये नियम का असर

इसी तरह नए नियमों में खाद्य पदार्थों में अगर नमक और शक्कर (चीनी) का इस्तेमाल अधिक है तो इस पर अनहेल्दी का लेबल लगेगा। यदि ऐसा हुआ तो देशभर में बनने वाली पैक्ड देसी मिठाइयों, नमकीन के कारोबार पर सीधा असर पड़ेगा।

पेठा-दालमोंठ पैकेज्ड फूड में नहीः राजेश

आगरा के पेठे और दालमोंठ के बारे में नये कानून को लेकर शहीद भगत सिंह पेठा एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल का कहना है कि पेठा और दालमोंठ पैकेज्ड फूड में नहीं आता है। पैक्ड फूड में मिठाई और नमकीन को मशीन से पैककर रखा जाता है, जबकि पेठा-दालमोंठ सिर्फ डिब्बे में रखकर दिए जाते हैं। इसकी वजह से यह दोनों चीजें इस दायरे से बाहर आती हैं। खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण का कानून खुले डिब्बे में रखने पर लागू नहीं होता है।

इसलिए

गजक-रेबड़ी मिठाई होती हैं सिर्फ स्वाद के लिए

इस संबंध में अन्य मिठाई और नमकीन कारोबारियों का कहना है कि लड्डू, गजक, रसगुल्ला, गुलाब जामुन, मलाईपूरी देसी मिठाइयां हैं। हमारे देश में कोई उसे खाकर पेट नहीं भरता है। सिर्फ स्वाद और टेस्ट बदलने के लिए खाए जाते हैं। ऐसे में ज्यादा उपयोग शरीर के लिए हानिकारक जैसी चेतावनी का डिब्बों पर उल्लेख सही नहीं है।

कारोबारी बोले- बड़ी कंपनियों के दबाव में फैसला

कुछ कारोबारियों का कहना है कि (एफएसएसएआई) बड़ी कंपनियों के दबाव में नियम बदल रहा है। इसका सीधा असर छोटे कारोबारियों पर होगा, जो दुकानें खोलकर मिठाइयां और नमकीन बनाकर बेच रहे हैं। इससे देश के पारंपरिक व्यंजनों से जुड़े व्यापार में बड़ी कंपनियों का दबदबा बढ़ेगा और स्थानीय व्यापारी बाहर हो जाएंगे।

देश में मिठाई-नमकीन कारोबार 13 सौ करोड़ का

भारत में मिठाई और नमकीन का प्रयोग लगभग हर घर में होता है। देशभर में नमकीन उद्योग का कारोबार सात से आठ सौ अरब रुपये से ज्यादा का है। देश में मिठाई उद्योग भी करीब पांच से छह सौ अरब रुपये का है। दीपावली तो बिना मिठाई और नमकीन के फीकी ही रहती है।

नये नियम का भी हो रहा विरोध

इस नए नियम का देश के मिठाई और नमकीन कारोबारियों ने विरोध शुरू कर दिया है। यह विरोध अन्य शहरों में भी तेजी से बढ़ रहा है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: A new city will be built in Agra, modeled after Delhi-NCR. The UP Cabinet has approved crores of rupees for the new city…#agranews

आगरालीक्स…दिल्ली एनसीआर की तर्ज पर आगरा में बनेगा नया शहर. ग्रेटर आगरा...

बिजनेस

Agra Live News: Discussion on the development journey and future roadmap of the food processing industry in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूड प्रोसेसिंग उद्योग की विकास यात्रा और भविष्य के रोडमैप...

बिगलीक्स

Agra Weather: Monsoon arrives in the Keralam. Temperatures in Agra exceeded 40 degrees today…#agranews

आगरालीक्स…देश में मानसून की दस्तक. केरल में झमाझम बारिश. दिल्ली मे तेज...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : A senior advocate and environmental activist from Agra stated that the current system is actually discouraging farmers from planting trees—read why ?

आगरालीक्स…ताज क्षेत्र का वनावरण मात्र 3.38 प्रतिशत, फिर भी किसानों को पेड़...

error: Content is protected !!