आगरालीक्स …आगरा में चिकनगुनिया पीडित मरीज की मौत पर जमकर हंगामा हुआ, आक्रोशित परिजनों ने हॉस्पिटल घेर लिया और तोडफोड करने लगे, उन्हें पुलिस और स्थानीय चिकित्सकों ने रोका।
ट्रांस यमुना क्षेत्र स्थित नर्सिंग होम में शनिवार सुबह 40 वर्षीय उमेश सिरकवार को भर्ती किया गया था। तेज बुखार के साथ जोडों में दर्द होने पर डॉक्टर ने चिकनगुनिया संदिग्ध मरीज मानते हुए इलाज शुरू किया, डेंगू या मलेरिया तो नहीं है, इसके लिए जांच कराई गई। परिजनों का आरोप है कि जांच सामान्य थी और उमेश भी ठीक थे। शाम को कंपाउंडर ने एक इंजेक्शन लगाया, इसके बाद तबीयत बिगड गई और कुछ ही देर में मौत हो गई। इस बीच परिजन डॉक्टर के चैंबर में कई बार गए और मरीज को देखने के लिए कहा, लेकिन वे मरीज को देखने के लिए नहीं आए। इस पर परिजन भडक गए, उनके समर्थन में लोग आ गए और हॉस्पिटल घेर लिया। डॉक्टर को उनके चैंबर में पकड लिया, तोडफोड करने लगे तभी पुलिस फोर्स पहुंच गया। स्थानीय चिकित्सक भी आ गए, सीओ छत्ता बीएस त्यागी ने दोनों पक्षों के बीच वार्ता कराई, डॉक्टर का कहना है कि उमेश की मौत हार्ट अटैक से हुई है। जबकि परिजन मौत का कारण गलत इंजेक्शन लगाना बता रहे हैं। इसे लेकर हंगामा चलता रहा।
Leave a comment