Tuesday , 4 February 2025
Home टॉप न्यूज़ Gaganyaan astronauts use ADRDE, Agra Parachutes
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Gaganyaan astronauts use ADRDE, Agra Parachutes

आगरालीक्स… आगरा के एडीआरडीई द्वारा बनाए गए पैराशूट से गगनयान से अंतरिक्ष में भेजे जाने वाले तीनों यात्रियों को सुरक्षित वापस धरती पर लाया जाएगा। इसरो और डीआरडीओ के बीच औपचारिक समझौता पत्र पर हस्ताक्षर हो गए हैं। एडीआरडीई के निदेशक अरुण कुमार सक्सेना ने परियोजना निदेशक वैज्ञानिक एफ गौरव सिंह को बुधवार को समझौता पत्र सौंपा।
निदेशक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि एडीआरडीई गगनयान परियोजना के लिए क्रू मॉड्यूल को अंतरिक्ष से सफलतापूर्वक धरती पर लाने के लिए रिकवरी पैराशूट का निर्माण करेगा। इसके साथ ही कुछ अत्यंत जटिल व महत्वपूर्ण तकनीकियों का विकास किया जाएगा। अरुण कुमार सिंह ने बताया कि गगनयान अभियान से जुड़कर एडीआरडीई गर्व महसूस कर रहा है। एडीआरडीई देश की इस महत्वपूर्ण परियोजना में अपनी तकनीकी क्षमताओं का विकास करते हुए क्रू मॉड्यूल को सफलतापूर्वक धरती पर उतारेगा। इस परियोजना पर एडीआरडीई पहले से काम कर रहा है। पहले गगनयान से दो लोग अंतरिक्ष में भेजे जाने थे।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Sad and painful, three year old innocent daughter dies in front of mother in Agra…#agranews

आगरालीक्स..दुखद और दर्दनाक, आगरा में मां के सामने तीन साल की मासूम...

बिगलीक्स

Sad News: Three year old innocent daughter dies in an accident in front of her mother in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दर्दनाक हादसा. मां के सामने तीन साल की मासूम बेटी...

टॉप न्यूज़

Agra News: Car overturns while trying to save cyclist in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में कार पलटी. कार...

बिगलीक्स

Holi 2025: Thakur Shri Baanke Bihari ji played Holi in Vrindavan. Prasadi Gulal was blown on the devotees…#mathuranews

आगरालीक्स…वृंदावन में ठाकुर जी ने खेली होली. श्रद्धालुओं पर जमकर उड़ाया प्रसादी...