आगरालीक्स… आगरा में बीए की छात्रा को अगवा कर चार युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, नेशनल हाईवे के पास छात्रा को छोडकर युवक भाग गए। पुलिस जांच में जुटी है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सिकंदरा क्षेत्र की बीए की छात्रा 20 साल की युवती बुधवार को एत्मादपुर में पचौखरा के पास खेत में बेहोशी की हालत में पडी हुई थी। होश में आने पर उसने ग्रामीणों को उसके साथ गैंगरेप की जानकारी दी, ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस छात्रा को थाने ले आई, उसके परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस पूछताछ का रही है।
भाई के एक्सीडेंट की बात कहकर कार में बिठा ले गए छात्रा
पूछताछ में सामने आया है कि बीए की छात्रा सिकंदरा क्षेत्र में रहती है। वह कॉलेज जा रही थी, उसके भाई के परिचित युवक ने छात्रा से कहा कि उसके भाई का एक्सीडेंट हो गया है, वे कार से घटनास्थल पर जा रहे हैं, छात्रा से भी साथ चलने के लिए कहा। छात्रा भी उनके साथ कार में बैठ गई। आरोप है कि एत्मादपुर क्षेत्र में छात्रा को सरसों के खेत में युवक ले गए और चारों ने उसके साथ रेप किया। वह बेहोश हो गई, चारों युवक उसे छोड कर भाग गए, होश आने पर छात्रा ने पुलिस को सूचना दी।
थानाध्यक्ष पचोखरा संजय सिंह ने छात्रा के परिजनों को फोन कर घटना की सूचना दी। महिला पुलिस थाने में छात्रा से घटना की जानकारी प्राप्त कर रही है।
कान्सेप्ट फोटो