आगरालीक्स ..आगरा में गेटवे ऑफ आगरा बनेगा, बाहर से आने वाले लोग गेट वे ऑफ से शहर में प्रवेश करेंगे, इसे स्मार्ट सिटी के तहत बनाया जाएगा।
ताजमहल के आसपास और फतेहाबाद रोड पर स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे काम के साथ
आगरा स्मार्ट सिटी लिमिटेड फतेहाबाद रोड पर गेटवे ऑफ आगरा बनाएगी, जो इनर रिंग रोड, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे आने वाले पर्यटकों के लिए प्रवेश द्वार होगा। इसे नगर निगम परिसर में बने स्मार्ट सिटी कार्यालय में कंपनी के एडवाइजरी फोरम की बैठक में यह घोषणा की गई।
हर महीने होगी समीक्षा
एडवाइजरी फोरम ने तय किया कि हर महीने के चौथे शनिवार को दोपहर एक बजे बैठक की जाएगी, जिसमें हर माह के कार्यों की समीक्षा होगी।