Monday , 20 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Gender Determination racket busted, Mastermind Chamaklal arrested from Agra
टॉप न्यूज़

Gender Determination racket busted, Mastermind Chamaklal arrested from Agra

126

आगरालीक्स …आगरा की पॉश कॉलोनी से लिंग परीक्षण करने वाले रैकेट का मास्टर माइंड अरेस्ट कर लिया है, वह दो बार चकमा दे चुका था, लग्जरी गाडी और आलीशान कोठी में रह रहे मास्टर माइंड चमकलाल को को जाल बिछाकर अरेस्ट कर लिया।
स्वास्थ्य विभाग के मिशन निदेशक एवं राज्य पीसीपीएनडीटी सैल के समुचित प्राधिकारी नवीन जैन ने बताया कि गत वर्ष 22 सितंबर 2016 को राज्य पीसीपीएनडीटी सैल द्वारा आगरा के फतेहाबाद स्थित सलीम मेमोरियल अस्पताल में डिकॉय कार्रवाई की गई थी, जिसमें टीम द्वारा पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। लेकिन लिंग जांच करने वाला शातिर आरोपी चमकलाल अस्पताल के पीछे के रास्ते से मौका पाकर फरार होने में सफल हुआ। जिसमें दूसरी बार टीम द्वारा 24 दिसंबर 2016 को फिरोजाबाद स्थित वर्षा नर्सिग होम में डिकॉय की कार्रवाई की गई। जहां पर दो आरोपियों को राज्य स्तरीय टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। इस कार्रवाही में भी गिरोह का शातिर चमकलाल पुन: टीम को चकमा देकर अस्पताल के पीछे के रास्ते से फरार होने में सफल रहा। जैन ने बताया कि इस शातिर आरोपी चमकलाल पर राज्य स्तरीय टीम द्वारा काफी दिनों से कड़ी नजर रखी जा रही थी। जिसमें शुक्रवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रघुवीरसिंह के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक सीताराम बैरवा, हैड कांस्टेबल डालचंद, राजेंद्र एंव पीसीपीएनडीटी समन्वयक द्वारा आरोपी चमकलाल को उसके आगरा स्थित पुष्पांजली वैली, शमसाबाद रोड से घर से गिरफ्तार कर लिया।
12वीं पास लैंब टैक्निशयन बना अवैध रूप से लिंग जांच धंधे का सरगना
नवीन जैन ने बताया कि टीम द्वारा आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि चमकलाल बिहार राज्य का रहने वाला है, जो काफी वर्षो पहले आगरा आकर वह प्रजापत जाति से इसाई धर्म को अपनाते हुए आगरा में ही शादी की। आरोपी चमकलाल 12वीं तक ही पढ़ा लिखा है। वहीं लैंब टैक्निशयन का कोर्स भी आरोपी द्वारा किया गया है। आरोपी ने आगरा स्थित लाइफ लाइन सीटी सेंटर व अतुल अल्ट्रा साउंड पर काफी वर्षाे तक कार्य किया। जहां से वह इस अवैध धंधे मे लिप्त हो गया। वही आरोपी ने इस अवैध रूप से लिंग जाँच के धंधे से आलीष्यान् मकान आगरा में बना रखा हैं वही लग्जरी गाड़ी भी आरोपी के पास हैं।
अपनी सुरक्षा का रखता विशेष ध्यान
जैन ने बताया कि टीम द्वारा पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आरोपी चमकलाल लिंग जांच का कार्य उसी जगह या अस्पताल मे करता था। जहां से वह पीछे के रास्ते से आसानी से फरार हो सके। आरोपी लिंग जांच करने के बाद जब तक गर्भवती महिला को पहले कमरे से बाहर नही जाने देता था, जब तक वह स्वयं सुरक्षित रूप से पीछे के रास्ते से फरार ना हो जाता। पुछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दूर गलियों में अपनी लगजरी डिजायर गाड़ी खड़ा करता था, जिसको लेकर वह आसानी से फरार हो जाता।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : “Jail Chowpatty” Resumes at Gate of District Jail in Agra. What will be special this time?

आगरालीक्स…जेल से रिहाई के बाद पुनर्वास एक चुनौती है, नौकरी तक नहीं...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Car Catches Fire in Civil Court Parking Lot in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दीवानी की पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग. कूड़े...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Scouts and Guides are serving water to passengers on incoming trains at railway stations in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की भीषण गर्मी में रेलवे स्टेशनों पर आने वाली ट्रेनों में...

error: Content is protected !!