आगरालीक्स…(7 December 2021 Agra News) आगरा में जिनबिम्ब को भव्य रथ में विराजमान करके निकाली गई भव्य घटयात्रा. देखें फोटोज
ट्रांसयमुना से घटयात्रा रथ यात्रा का हुआ शुभारंभ
मंगलवार को अर्हं योग मुनि श्री 108 प्रणम्य सागर जी महाराज एवं मुनि श्री 108 चंद्र सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में कालिन्दी विहार स्थित तीर्थंकर भगवान महावीर जिनालय की वेदी मन्दिर,जिनबिम्ब स्थापना एवं कलशारोहण का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम के साथ संपन्न किया गया. सर्वप्रथम ध्वजारोहण प्रदीप जैन पीएनसी एवं मीना जैन पीएनसी के द्वारा किया गया मंडल पर मंगल कलश स्थापना निर्मल मौठया एव राजेश जैन सेठी के द्वारा किया. चित्र आनवरण एवं दीपप्रज्वलन दिलीप जैन, मनोज सिंघई, रोहित अहिंसा के द्वारा किया. इसके बाद सुबह: 8 बजे से वेदी शुद्धि एवं याग मंडल विधान ब्रह्मचारी मुकेश जैन शास्त्री के द्वारा संपन्न कराई गई. सुबह 9:30 बजे मुनि श्री ससंघ के साथ श्री 1008 चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर ट्रान्सयमुना से कालिन्दी विहार मे नवनिर्मित जिनमन्दिर प्रतिष्ठा हेतु विराजमान होने वाले जिनबिम्ब को भव्य रथ मे विराजमान करके भव्य घटयात्रा के साथ ट्रान्सयमुना से बैन्ड बाजो के साथ ले जाये गये.

इस घटयात्रा व रथयात्रा में सबसे आगे ढोल,जैन ध्वज लेकर राजकुमार घोडे पर तदोपरान्त बैन्ड के साथ बग्गीयों पर मूर्ती वेदी,शिखर प्रदाता आदि परिवार के लोगों को बिठाकर, व एक झांकी पर 9 सौभाग्यवती विशेष महिलाओ को बिठाकर ले जायेगा. सबसे अन्त मे किशोर बैन्ड के साथ महिलाएं घट लेकर चली एव नवीन श्रीजी को हाथी वाला रथ में लेकर चले. रथ के खवासी श्री महावीर जैन, सारथी श्री नितिन जैन, कुबेर श्री विपिन जैन आदि दोपहर 12:00 बजे रथयात्रा व घटयात्रा कालिन्दी विहार पर पहुंची. जहाँ पर वेदी एवं मन्दिर संस्कार कार्यक्रम प्रारम्भ मध्यान्ह दोपहर 1.00 बजे मुनि श्री के सानिध्य मे कलशाभिषेक एवं धर्मसभा हुई. धर्मसभा के बाद शीतलप्रसाद जैन मसाले वाले, दिलीप जैन राजीव जैन, पी के जैन आर सी एम के द्वारा बेदी पर मूर्ती स्थापना की गई. मंदिर पर शिखर शिखरचंद मनोज जैन सिंघई के द्वारा लगाया गया. धर्मसभा में मुनि श्री प्रणम्य सागर जी महाराज ने कहा कि आगरा में चार महीने के चातुर्मास में 2 मंदिरों का शिलान्यास हुआ 1 पश्चिमपुरी में और एक कालिंदीविहार में यह आगरा वालों की सौभाग्य की बात है. मंच का संचालन मनोज जैन द्वारा किया गया. कार्यक्रम मे सुशील जैन, नरेन्द्र जैन, मुकेश जैन बिटुमिन,जितेन्द्र जैन,राकेश जैन पर्दावाले,मीडिया प्रभारी शुभम जैन आदि समेत सैंकडो लोग मौजूद रहे.