आगरालीक्स… आगरा कॉलेज में केमिस्ट्री की लैब के बाहर छात्राओं को देखकर युवक अश्लील कमेंट कर रहा था, खुद को वह कॉलेज का छात्र बताने लगा, इसके बाद पिटाई हुई तो बोला वह छात्र नहीं है। पुलिस ने धुनाई की तो सही नाम भी बता दिया, पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है।
खुद को कॉलेज का छात्र बताने लगा, इसके बाद पिटाई हुई तो बोला वह छात्र नहीं है। पुलिस ने धुनाई की तो सही नाम भी बता दिया, पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है।
आगरा कॉलेज की महिला विंग के पास केमिस्ट्री की लैब है, यहां गुरुवार को एक युवक खडा था। लैब में एमएससी की छात्राएं पहुंची, उन्हें देखकर युवक अश्लील कमेंट करने लगा। इस पर छात्राओं ने प्रोक्टोरियल बोर्ड से शिकायत की, शिक्षकों के साथ छात्राओं ने युवक को दबोच लिया। इसके बाद जमकर धुनाई लगाई और उसे पीटते हुए प्राचार्य कार्यालय में ले गए।
बीए का छात्र, विषय बताने लगा बायोलॉजी
वह अपना नाम उपेंद्र और आगरा कॉलेज का बीए द्वितीय वर्ष का छात्र बता रहा था, इस पर शिक्षकों ने उससे सब्जेक्ट पूछे तो वह बायोलॉजी बताने लगा। इसके बाद शिक्षकों ने जमकर धुनाई लगाई, पुलिस भी पहुंच गई, पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की।
इरफान नाम सुनते ही लगाई पिटाई
पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम इरफान निवासी बोदला बताया, इसके बाद उसकी जमकर पिटाई लगाई, उसे पीटते हुए थाने ले गए। इस घटना से कॉलेज के छात्र छात्राओं में आक्रोश है।