नईदिल्लीलीक्स (24अक्टूबर) ..भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव की हालत में अब सुधार आया है। दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें एस्कोर्ट अस्पताल में दाखिल कराया गया था, जहां शुक्रवार को उनकी एन्जियोप्लास्टी की गई। कपिल देव ने आज अपनी हालत में सुधार होने पर अपना फोटो जारी कर करते हुए सभी शुभचितंकों का आभार व्यक्त किया है, उम्मीद है उन्हें अगले दो दिन में अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। अस्पताल के कॉर्डियोलॉजी विभाग के डा. अतुल माथुर की देखरेख में इलाज चल रहा है। अस्पताल से जारी बयान में 23 अक्टूबर को उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद भर्ती किया गया था। धमनियों में ब्लॉकेज के कारण उन्हें उसी रात उनकी एन्जियोप्लास्टी की गई। अब उनकी स्थिति स्थिर है और जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। कपिल देव ने उनके जल्द स्वास्थ्य होने के लिए अपने शुभचिंतकों का शुक्रिया अदा किया है। उनके जल्द स्वास्थ होने की कामना करने वालों में सचिन तेंदुलकर, भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली, वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, कीर्ती आजाद समेत कई वरिष्ठ खिलाड़ी शामिल हैं।
हार के बाद टूट गए धोनी
चेन्नई सुपर किंग्स को मुंबई से मिली करारी हार के बाद चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बुरी तरह से टूट गए हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि वह अगले तीन मुकाबलों में जीत के लिए खेलेंगे। यह साल चेन्नई के लिए निराशाजनक रहा। उन्होंने कहा कि इस हार के बाद उन्हें बहुत दुःख पहुंचा है। हम अगले बचे हुए मैचों को जीतने की कोशिश करेंगे। चेन्नई को कल मुंबई ने दस विकेट से हराया था। इससे उनके समर्थक भी निराश हैं।