आगरालीक्स…अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तारीख घोषित. जानें कब से कर सकेंगे भग्त भव्य गर्भगृह में रामलला के दर्शन
अयोध्या राम मंदिर को लेकर बड़ी घोषणा की गई है. श्रीरामजन्मभूमि परिसर में निर्माणाधीन राममंदिर जनवरी 2024 में भक्तों के लिए खुल जाएगा. 24 जनवरी से भव्य गर्भगृह में रामलला का दर्शन भक्तों को मिलने लगेगा. रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मकर संक्रांति से शुरू होगा. भव्य गर्भगृह में रामलला को विराजित करने पीएम नरेंद्र मोदी अयोध्या आएंगे.

राममंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेकंद्र मिश्र ने बताया कि दसिंबर 2023 तक राममंदिर भक्तों के दर्शन लायक बन जाएगा. 164 फीट उंचे दिव्य और भव्य राममंदिर के भूतल का काम पूरा हो चुका है. उन्होंने बताया कि श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के पदाधिकारियों के अनुसार रामलला की प्राण प्रतिष्ठा मकर संक्रांति के बाद होनी चाहिए. ऐसे में 14—15 जनवरी 2024 से 24 जनवरी के बीच रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान संपन्न कर लिया जाएगा. इसका आयोजन 10 दिवसीय होगा. नृपेंद्र मिश्रा ने बताया कि 24—25 जनवरी से भव्य गर्भगृह में भक्तों को रामलाल का दर्शन प्राप्त होने लगेगा.