आगरालीक्स…AI का अच्छा इस्तेमाल, लिव इन रिलेशनशिप में रह रही युवती ने कॉलगर्ल बनने से किया इनकार तो कर दी हत्या. आगरा पुलिस ने AI से खोज लिया पूरा केस, तीन अरेस्ट
आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर खंदौली के पास 5 फरवरी को कंबल में लिपटा हुआ एक युवती का शव मिला. आगरा पुलिस ने युवती की शिनाख्त करने के लिए AI की मदद ली. एआई से युवती का चेहरा तैयार किया,इसके बाद सोशल मीडिया प्लेटफार्म के टूल्स का इस्तेमाल कर 12 घंटे के अंदर युवती की शिनाख्त सोनाली के रूप में हुई. सोनाली की फेसबुक 24 घंटे से इनएक्टिव थी. इससे पुलिस का शक गहरा गया. पुलिस टीमें जांच में जुट गईं.तीन साल से सनी के साथ थी लिवइन में सोनाली
पुलिस जांच में सामने आया कि महोबा के पनवारी में रहने वाले सनी की तीन साल से पड़ोस में रहने वाली सोनाली से दोस्ती थी. वह उसे दिल्ली ले आया था और तीन साल से ही दिल्ली में लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था.सनी की मां भी प्रदीप निवासी पनवारी के साथ रिलेशनशिप में रह रही थी. मगर पिछले कुछ दिनों से सनी के किसी अन्य महिला से संबंध हो गए थे. इससे सोनाली और सनी के बीच लड़ाई होने लग गई.
पुलिस जांच में सामने आया कि सनी होटलों में लड़कियां सप्लाई करता था. इसमें उसकी मां व मां के साथ रिलेशनशिप में रह रहा प्रदीप भी साथ देता था.सनी ने सोनाली पर भी सेक्स रैकेट में शामिल होने का दबाव बनाया. इसका सोनाली ने विरोध किया. चार फरवरी की रात को सोनाली और सनी के बीच में झगड़ा हो गया. सनी ने गला दबाकर सोनाली की हत्या कर दी. इसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए मां और प्रदीप के साथ प्लानिंग की.
थार गाड़ी से लेकर आए शव
चार फरवरी की रात को थार गाड़ी से सोनाली का शव लेकर सनी, प्रदीप यमुना एक्सप्रेस वे पर आए और खंदौली के पास एक्सप्रेस वे पर फेंककर भाग गए. डीसीपी वेस्ट आदित्य कुमार के अनुसार सनी, उसकी मां और प्रदीप को अरेस्ट कर लिया गया है.कोर्ट में पेश करने के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया है.