एंटरटेनमेंटलीक्स…कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी में नहीं पहुंचे सलमान खान. साउदी अरब में हुआ जबरदस्त स्वागत
कैटरीना की शादी, सलमान मौजूद नहीं
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान जो की बॉलीवुड के रॉबीनहुड पांडेय है और अपनी ऐक्टिंग और खुशमिजाज नेचर से सभी का दिल जीतते रहते है और इसी के चलते उनके फैंस और बॉलीवुड उनका दिवाना है. कल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल शादी के जोड़े में बंध गए और सभी को ऐसा लग रहा था कि कटरीना कैफ की शादी में सलमान खान जरूर शामिल होंगे मगर सलमान अपने टूर के सिलसिले में साउदी निकल गए. सलमान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें देखा जा सकता है की कैसे उनका स्वागत हो रहा है.
गर्मजोशी के साथ किसा स्वागत
सलमान खान Da-Bangg टूर के लिए साउदी अरब की राजधानी रियाद गए हुए हैं और उनका वहां जबरदस्त स्वागत किया गया है. हाल ही में सलमान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे उनका स्वागत हो रहा है. सलमान से मिलने साउदी अरब के जनरल एंटरटेनमेंट अथॉरिटी के चेयरमैन और पोएट तुर्की अलालशेख पहुंचे और उन्होंने ही बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया.