आगरालीक्स… आगरा में आने वाले दिनों में चुनावी रंग दिखाई देगा, कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया रोड शो करेंगे, इन दोनों के रोड शो और जनसभा की तिथि घोषित हो गई है।
कांग्रेस से आगरा से प्रीता हरित प्रत्याशी हैं, फतेहपुर सीकरी से प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर प्रत्याशी हैं। कांग्रेस प्रत्याशी प्रीता हरित के प्रचार के लिए 12 अप्रैल को कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया आ रहे हैं। उनका शहीद स्मारक से रोड शो शुरू होगा, यह पुराने शहर में होते ही बिजली घर चौराहे तक पहुंचेगा। रोड शो के समापन पर जनसभा भी आयोजित की जाएगी।
13 अप्रैल को आएंगी प्रियंका गांधी
वहीं फतेहपुर सीकरी से कांग्रेस प्रत्याशी राजबब्बर के प्रचार के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आ रही हैं, उनका फतेहपुर सीकरी में रोड शो प्रस्तावित है। वे जनसभा को भी संबोधित कर सकती हैं। इन दोनों सीटों पर कांग्रेस के सामने भाजपा और सपा बसपा रालोद गठबंधन के प्रत्याशी कडी टक्कर दे रहे हैं। ऐसे में 18 अप्रैल को मतदान होना है, इससे पहले कांग्रेस प्रचार में जुटी हुई है।
जूही बब्बर ने की सभा
फतेहपुर सीकरी से कांग्रेस प्रत्याशी राजबब्बर के लिए उनकी बेटी जूही बब्बर ने शमसाबाद में सभा की, अपने पिता के लिए वोट मांगे।
