आगरालीक्स ..आगरा के गुरु द्वारा गुरु के ताल की गतका पार्टी का भीषण सडक हादसा, दो की मौत हो गई।
आगरा के गुरु द्वारा गुरु का ताल की 18 सदस्यीय गतका पार्टी दो मैक्स पिकअप से आजमगढ़ में नगर कीर्तन में शामिल होने गई थी, ये सभी दोनों गाडियों से रविवार को आगरा लौट रहे थे। लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर ट्रक और पिक्कअप भिड गए, भीषण हादसे के बाद चीख पुकार मच गया। स्थानीय लोगों ने पिक अप में फंसे गतका पार्टी के सदस्यों को बाहर निकाला।
दो की मौत
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हादसे में सरदार सज्जन सिंह (19), मदन सिंह (15) की मौत हो गई। राजा सिंह (14), हनी सिंह (17),
राहुल उर्फ करन सिंह (16), अजय सिंह (17), इंदलप्रीत (12), आकाश दीप (14)
और सुरजीत सिंह (18) घायल हैं।