आगरालीक्स.. आगरा में जाम की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए एक्शन प्लान तैयार किया है। आगरा को छह जोन में बांटा गया है, हर जोन के एक प्रभारी हैं, ये उस जोन में जाम ना लगे, इसके लिए अपनी टीम के साथ काम करेंगे। एसएसपी बबलू कुमार के आदेश पर एसपी ट्रैफिक के निर्देशन में ये सभी काम करेंगे।
ये बनाए गए जोन
‘ जोन एक- हरीपर्वत, कोतवाली, नाई की मंडी, मंटोला और एमजी रोड। प्रभारी टीआई विजय कुमार।
‘ जोन दो- सिकंदरा, न्यू आगरा और एनएच टू। प्रभारी टीएसआई जलालउद्दीन।
‘ जोन तीन- लोहामंडी, जगदीशपुरा और शाहगंज। प्रभारी टीआई उमेश भट्ट।
‘ जोन चार- एत्मादुद्दौला और एक्सप्रेस वे। प्रभारी टीएसआई रणवीर सिंह।
‘ जोन पांच- छत्ता और रकाबगंज। प्रभारी टीएसआई हेमेंद्र सिंह।
‘ जोन छह- ताजगंज और सदर। प्रभारी टीआई सतीश राय।