आगरालीक्स.. आगरा में गुरु नानक देव की 551वीं जयंती पर गुरुद्वारों में कीर्तन दरबार सजे हुए हैं, कोरोना के चलते लंगर नहीं है।
आगरा के गुरुद्वारा गुरु का ताल, गुरुद्वारा कलगीधर, सदर, गुरुद्वारा माईथान में गुरु नानक देव की जयंती मनाई जा रही है। गुरुद्वारों में सजावट की गई है।इस बार संगत से अपने घरों में ही पाठ करने की अपील की गई है, वहीं, आतिशबाजी और लंगर नहीं है।