
अद्भूत, चित्ताकर्षक स्वर्ण- रजत हिंडोले में विराजमान ठा. बांके बिहारीजी के दर्शन के लिए बांके बिहारी मंदिर, व्रंदावन मथुरा में भीड उमडने लगी है। स्वर्ण-रजत निर्मित व चित्ताकर्षक सुगंधित पुष्पों से सुसज्जित हिंडोले में विराजमान ठा. बांकेबिहारी को भक्त आस्था की डोर से शाम 4 बजे झुलाना करेंगे और रात 12 बजे तक ठाकुर बांके बिहारी श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे। राधाजी की गद्दी, चंद्रिका भी सोने की थी और सखियां भी नया मुकुट धारण किये हुये होंगी, देश के कोने-कोने से आए लाखों श्रद्धालु बांकेबिहारी, सखियां और राधाजी की गद्दी को आकर्षक मुद्रा में निहारेंगे।
सुख सेज पर करेंगे रात्रि विश्राम
बांकेबिहारी महाराज वर्ष में एक दिन ही सजाये जाने वाली सुख सेज पर रात्रि विश्राम को जाएंगे, मान्यता है कि जब बिहारी जी श्रद्धालुओं को झूले में दर्शन देने के उपरांत थक जाते हैं तो उन्हें रात्रि विश्राम के लिए सुख सेज पर ले जाया जाता है। जहां पान का बीड़ा, रजत कलश में जल, रजत कंघी, आदमकद रजत आइने एवं लड्डू आदि सेज के समीप रखे जाते है।
छह सेक्टर में बांटा शहर
हरियाली तीज मेला में सुरक्षा के लिए पुलिस-प्रशासन ने वृंदावन शहर को छह सेक्टर में बांटा है। मेला प्रभारी एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि पांच सीओ, 14 एसओ, 40 उपनिरीक्षक, 400 सिपाही, महिला दरोगा, महिला सिपाही और पीएसी जवानों के अलावा सादा कपड़ों में पुलिस बल तैनात रहेगा। देर शाम एसएसपी और डीएम ने ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को भी परखा।
वाहन प्रतिबंधित
एसपी ट्र्रैफिक आशुतोष द्विवेदी ने बताया है कि यमुना एक्स्प्रेसवे पर वृंदावन कट से आने वाले बड़े वाहनों को पानी गांव होकर नहीं आने दिया जाएगा। छोटे चार पहिया वाहन पानीगांव रोड से एप्रोच मार्ग होते हुए सौ शैया अस्पताल के समीप पार्किंग पर पार्क कराए जाएंगे।
पार्किंग
– मां वैष्णों देवी छटीकरा मार्ग
– रुक्मिणी विहार छटीकरा मार्ग
– जादौन पार्किंग वीआईपी रोड
– वीआईपी पार्किंग
– ब्रजवासी अहाता मथुरा रोड
– सौ शैया के समीप पानीगांव रोड
यहां लगाए बैरियर
– एनएच-2 पर छटीकरा तिराहा
– रुक्मिणी विहार
– रुक्मिणी विहार बुर्जा रोड
– सौ फुटा छटीकरा रोड
– छह शिखर मंदिर
– चीरघाट
– सोहम आश्रम रेलवे लाइन
– सौ सैया अस्पताल
– ब्रजवासी अहाता मथुरा रोड
– कैलाश नगर कच्चा मार्ग
– सौै शैया अस्पताल मार्ग
Leave a comment