Saturday , 6 December 2025
Home आगरा HDFC, Sanjay Place Agra bank Manger, his wife & four year old daughter died in accident on Agra Lucknow expressway #agranews
आगराबिगलीक्स

HDFC, Sanjay Place Agra bank Manger, his wife & four year old daughter died in accident on Agra Lucknow expressway #agranews

फीरोजाबादलीक्स..(Agra News 3rd September).. आगरा की एचडीएफएसी बैंक में मैनेजर, उनकी पत्नी और बेटी की आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसे में मौत। दर्दनाक हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार सुबह छह बजे फीरोजाबाद के नसीरपुर थाना क्षेत्र में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए पलट गई। सुबह के समय एक्सप्रेस वे पर वाहन भी कम थे। कार हादसे की सूचना पर यूपीडा के कर्मचारियों के साथ पुलिस फोर्स पहुंच गया। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी थी, कार से एक के बाद एक तीन घायलों को बाहर निकाला गया, लेकिन तीनों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
एचडीएफसी, संजय प्लेस में थे मैनेजर
पुलिस जांच में सामने आया है कि हादसे में एचडीएफसी बैंक, संजय प्लेस में मैनेजर हर्षित पांडे, उनकी पत्नी ज्योति और चार साल की बेटी तान्या की मौके पर ही मौत हो गई। हर्षित पांडे कार चला रहे थे, उनकी पत्नी ज्योति बंगल में बैठी हुई थी और बेटी तान्या पीछे की सीट पर बैठी थी।

कुशीनगर से लौट रहे थे आगरा
हर्षित पांडे कुशीनगर के रहने वाले हैं और एचडीएफसी, संजय प्लेस में मैनेजर थे। वे अगस्त मेंं अपने घर गए थे, वहां से गुरुवार रात को कार से आगरा के लिए अपनी पत्नी ज्योति और बेटी तान्या के साथ निकले। हादसे में मौत के बाद उनके साथ काम करने वाले सन्न हैं, परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Related Articles

आगरा

Agra News: A new viewpoint has been created in Agra for tourists. See the stunning 360-degree view of Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पर्यटकों के लिए बना नया व्यू प्वाइंट. 360 डिग्री एंगल...

आगरा

Agra News: Satyaprakash Gupta (Guddu) became the divisional minister of Mathur Vaishya Mandaliya Parishad…#agranews

आगरालीक्स….माथुर वैश्य मंडलीय परिषद के मंडलीय मंत्री बने सत्यप्रकाश गुप्ता (गुड्डू). अचल...

आगरा

Agra News: Dr. Yogesh Singhal became the President of Sikandra-Bodla Doctors Association…#agranews

आगरालीक्स….आगरा में सिकंदरा—बोदला डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष बने डॉ. योगेश सिंघल. नई...

आगरा

Agra News: Warm clothes, sarees, kurtis and many other items were available at cheap prices for the needy people…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जरूरतमंद लोगों के लिए सस्ते दामों में गर्म कपड़े, साड़ियां,...

error: Content is protected !!