Tuesday , 8 September 2026
Home बिगलीक्स Head constable beaten up by traffic violator, one held, video goes viral
बिगलीक्स

Head constable beaten up by traffic violator, one held, video goes viral

212

piyush
आगरालीक्स
 …..आगरा में कीमती  बाइक पर जा रहे मोबाइल कारोबारी को यातायात पुलिस कर्मी ने रोक लिया, नोकझोंक होने के बाद मारपीट हो गई, दोनों ने एक दूसरे पर लात घूंसे बरसाए। हरीपर्वत इंस्पेक्टर भी पहुंच गए तो यातायात पुलिस कर्मी उनसे भी भिड गया। पुलिस ने मोबाइल कारोबारी लविश मल्होत्रा को हिरासत में ले लिया है, उनके भाई पियूष मल्होत्रा सहित अन्य पर मुकदमा दर्ज किया गया है। यातायात पुलिस कर्मी द्वारा एसओ से की गई अभद्रता ओर गाली गलौज का वीडियो वायरल हो गया है।
जयपुर हाउस निवासी लविश मल्होत्रा की शाह मार्केट में मोबाइल शॉप है, वह जर्मन की कीमती बाइक से मोबाइल पर बात करते हुए जा रहा था, आरबीएस चौराहे पर यातायात पुलिस कर्मी हेड कांस्टेबल दीपक गौतम ने उन्हें रोक लिया और बाइक की टेस्ट ड्राइव के लिए कहा, इस पर दोनों की नोकझोक हो गई। बाइक पर नंबर नहीं होने के साथ कागज भी नहीं थे, लविश ने फोन कर अपने बडे भाई मोबाइल कारोबारी पियूष मल्होत्रा को बुला लिया। वह भी आ गए, दीपक गौतम का आरोप है कि पियूष मल्होत्रा ने आते ही थप्पड मार दिया और सडक पर गिरा कर मारपीट की।
trएसओ से नोकझोंक का वीडियो वायरल
आरबीएस चौराहे पर जाम की सूचना पर एसओ हरीपर्वत शैलेष सिंह पहुंच गए, सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दीपक गौतम कह रहे हैं कि तुम मुझें जानते नहीं हो, एसपी सिटी का भी ट्रांसपफर करा देता हूं, अभी मुख्य सचिव से बात कर रहा हूं, मैं तुम्हारा सीनियर हूं।
लविश को जिला अस्पताल से लिया हिरासत में
दीपक गौतम की तहरीर पर थाना हरीपर्वत में संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। उधर, लविश जिला अस्पताल में मेडिकल कराने पहुंच गए। पुलिस को पता चलते ही उन्हें थाने से हिरासत में ले लिया गया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Health News: First Patient After Kidney Transplant Discharge from SN Medical College Agra

आगरालीक्स आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में पहले सफल गुर्दा प्रत्यारोपण के...

बिगलीक्स

Agra News Live: Agra Police take action against Cafe in Basement

आगरालीक्स आगरा में पुलिस ने बेमसेंट में चल रहे कैफे को कराया...

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Today weather Forecast for Agra

आगरालीक्स आगरा में आज कैसा रहेगा मौसम, जानें।आगरा में मंगलवार सुबह से...

बिगलीक्स

Agra News Live: All News Papers review 8th September 2026

आगरालीक्स… आगरा का 8 सितंबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ,स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में...

error: Content is protected !!