
चूडी कारोबारी एसएस वर्मा की पत्नी राज श्री बांझपन होने पर कोख सूनी थी। 28 पफरवरी को उन्होंने रवि टेस्ट टयूब बेबी सेंटर पर संपर्क किया। उनके टीबी के चलते बांझपन होने पर एग नहीं बन रहे थे, इस पर एग बैंक से एग लेकर आइवीएपफ किया गया। यह सपफल रहा और नौ महीने का गर्भ होने पर शुक्रवार को रवि टेस्ट टयूब बेबी सेंटर के वूमेन्स हॉस्पिटल में सिजेरियन से जुडवा बच्चों का जन्म हुआ। शाम को पहले बेटी और उसके बाद बेटे ने जन्म लिया। डॉ रजनी पचौरी ने बताया कि जच्चा के साथ जुडवा बच्चे स्वस्थ हैं।
Leave a comment