Health check up camp at Samarapan Bhavan on 16 & 17 November in Agra
आगरालीक्स.. आगरा में यूके के डॉक्टर लाल बी शर्मा समर्पण भवन, दिल्ली गेट पर मरीजों को फ्री में परामर्श देंगे, फॉलोअप के लिए उनके व्हाटस एप की मदद ली जा सकती है। कैंप 16 और 17 नवंबर को लगाया जाएगा।
सोमवार को समर्पण भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में लंदन में 35 वर्षों से प्रैक्टिस कर रहे डॉ लाल बी शर्मा ने बताया कि मुधमेह, ह्रदय रोग, थायरॉयड सहित अन्य बीमारियों में सही डायग्नोज और कम से कम दवाएं दी जानी चाहिए, साथ ही जीवनशैली में बदलाव की जरूरत होती है। मगर, दवाओं का अंधाधुंध इस्तेमाल किया जा रहा है। इन दवाओं के साइड इपफेक्ट भी होते हैं, इससे मरीजों को परेशानी हो रही है। कैंप में बीमारी की सही डायग्नोज के साथ कम से कम दवाएं देने पर जोर दिया जाएगा। समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल ने बताया कि 11 से 15 नवंबर तक सुबह 10 से 12 बजे तक समर्पण समिति भवन दिल्ली गेट पर परामर्श के लिए डॉ अशोक चौधरी से सपंर्क कर मरीज पंजीकरण करा सकते हैं। गुप्ता ओवरसीज के गोपाल गुप्ता ने बताया कि मरीजों को सही इलाज मिले, इस उद्रदेश्य के साथ कैंप लगाया जा रहा है। समर्पण समिति के स्वास्थ्य सेवाओं के तहत 130 से 180 रुपये में एक्सरे और पैथोलॉजी जांच में 50 फीसद तक छूट दी जा रही है। ब्रज मोहन अग्रवाल, अजय कंसल, राकेश सुरेका, श्याम सुंदर अग्रवाल, पारस नाथ अग्रवाल, ब्रज मोहन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।