आगरालीक्स…(16 July 2021 Agra News) आगरा में होगी झमाझम बारिश के पूरे चांसेस. मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट. जारी चेतावनी में कहा—भारी बारिश के कारण
यलो अलर्ट जारी
आगरा में झमाझम बारिश के पूरे चांसेस जताई गए हैं. शुक्रवार को मौसम विभाग ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है. प्रदेश के मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के लगभग सभी जिलों में शनिवार से सोमवार तक भारी बारिश की चेतावनी है. आगरा में बारिश का प्रभाव रविवार व सोमवार को दिख सकता है. इसके अलावा आगरा सहित मथुरा, फिरोजाबाद, एटा और आसपास के इलाकों में भी इन दो दिनों में भारी बारिश हो सकती है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारी बरसात के कारण प्रभावित जिलों में निचले इलाकों में जलभराव, बिजली-यातायात प्रभावित होने जैसी दिक्कतें हो सकती हैं. इससे बढ़ा हुआ तापमान अगले तीन दिनों में कम होकर 32 डिग्री सेल्सयिस तक पहुंचेगा. रविवार के लिए तेज बारिश की संभावना जताई गई है.
सामान्य से 7 डिग्री अधिक है तापमान
आगरा में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है. तापमान एक बार फिर से 40 डिग्री से ऊपर तक पहुंच गया है. शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री अधिक यानी 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान भी 29.4 डिग्री दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 4 डिग्री अधिक रहा. आगरा का तापमान इतना अधिक होने से लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है. लोग गर्मी में बेचैन है. कई लोग तो गर्मी से संबंधित बीमारियों से भी ग्रसित हो रहे हैं. उत्तर प्रदेश में 75 जिले हैं जिनमें से आगरा दूसरा सबसे गर्म शहर शु्क्रवार को रहा. केवल झांसी ही ऐसा शहर है जिसका अधिकतम तापमान आगरा से .2 अधिक रहा.
आगरा में आने वाले दिनों का पूर्वानुमान
17-Jul | 29.0 | 37.0 | ![]() | Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers |
18-Jul | 28.0 | 33.0 | ![]() | Generally cloudy sky with a few spells of rain or thundershowers |
19-Jul | 26.0 | 30.0 | ![]() | Generally cloudy sky with a few spells of rain or thundershowers |
20-Jul | 25.0 | 33.0 | ![]() | Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers |
21-Jul | 25.0 | 34.0 | ![]() | Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm |
22-Jul | 25.0 | 35.0 | ![]() | Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm |